वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के 03 वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के 03 वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0155/2026 धारा- 85,80 (2), 351 (2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. सोमेश्वर सिंह (उम्र 56 वर्ष) पुत्र शोभनाथ सिंह, 2. प्रिन्स सिंह (उम्र 32 वर्ष) पुत्र सोमेश्वर सिंह, 3. मंजेश सिंह उर्फ राघव सिंह (उम्र 22 वर्ष) पुत्र सोमेश्वर सिंह नि०गण मूल पता मारिकपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, हाल पता किराये के मकान जय प्रकाश नगर थाना सिगरा वाराणसी को NER रेलवे पार्किंग से दिनांक 26/04/2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः दिनांक 25.04.2026 को थाना सिगरा पर आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया
कि उनकी पुत्री का विवाह दिनाँक 08.06.2019 को विपक्षी प्रिंस सिंह पुत्र सोमेश्वर सिंह निवासी ग्राम मारिकपुर थाना चन्दवक, जौनपुर के साथ हुई थी ससुराल पक्ष द्वारा शुरुआत से ही उनकी पुत्री को दहेज को लेकर मारा पीटा जाता था और प्रताडित किया जाता था जिसके चलते दिनांक- 24.04.2026 को प्रार्थी की पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज हेतु गला घोट कर हत्या कर दिया गया तथा घटना को आत्महत्या का रुप देने के लिए पंखा पर केवल दुपट्टा को बाँधकर लटका दिया गया।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिगरा पर मु0अ0सं0-0155/2026 धारा- 85,80(2),351 (2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में पंजीकृत किया गया था।
दिनांक- 26.04.2026 को उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्तगण 1. सोमेश्वर सिंह (उम्र 56 वर्ष) पुत्र शोभनाथ सिंह, 2. प्रिन्स सिंह (उम्र 32 वर्ष) पुत्र सोमेश्वर सिंह, 3. मंजेश सिंह उर्फ राघव सिंह (उम्र 22 वर्ष) पुत्र सोमेश्वर सिंह नि०गण मूल पता मारिकपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, हाल पता किराये के मकान जय प्रकाश नगर थाना सिगरा वाराणसी को NER रेलवे पार्किंग से दिनांक 26/04/2026 को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण -
1. सोमेश्वर सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह (उम्र करीब 56 वर्ष)
2. प्रिन्स सिंह पुत्र सोमेश्वर सिंह (उम्र करीब 32 वर्ष)
3. मंजेश सिंह उर्फ राघव सिंह पुत्र सोमेश्वर सिंह (उम्र करीब 22 वर्ष)
समस्त निवासी मूल पता मारिकपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर, हाल पता दीपक बरनवाल के किराये के मकान जय प्रकाश नगर थाना सिगरा वाराणसी।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः-NER रेलवे पार्किंग थाना सिगरा क्षेत्र से दिनांक 26/04/2026 को
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-
1. संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 पंकज पाण्डेय चौकी प्रभारी नगर निगम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 अभय सिंह परिहार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 रवि प्रकाश थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 उदय प्रताप सिंह थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा चोरी के 02 अदद सिलेंडर व 01 अदद मिक्सर मशीन के साथ अभियुक्त दिलेश्वर प्रजापति को किया गया गिरफ्तार