पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल से 48वीं ITC Induction Training Course के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट; अनुभव साझा कर पुलिस आयुक्त ने दिए उत्कृष्ट पुलिसिंग के गुरुमंत्र
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल से 48वीं ITC (Induction Training Course) के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट; अनुभव साझा कर पुलिस आयुक्त ने दिए उत्कृष्ट पुलिसिंग के गुरुमंत्र
“प्रशिक्षण सेवा जीवन का स्वर्णिम काल होता है, जिसमें आत्मबल, साहस, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं ज्ञान का निर्माण होता है” – पुलिस आयुक्त ।
ITC, राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के उन अधिकारियों के लिए एक अनिवार्य छह सप्ताह का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम है, जिन्हें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत किया जाता है ।
पुलिस आयुक्त द्वारा 48वीं ITC के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें कमिश्नरेट वाराणसी की कार्यप्रणाली, आधुनिक पुलिसिंग एवं जनसेवा के मूल्यों से परिचित कराते हुए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने अपने सेवा अनुभव साझा करते हुए अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार रहने का संदेश दिया।
संवाद के दौरान निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई –
• कमिश्नरेट वाराणसी की प्रशासनिक संरचना, कार्यपद्धति एवं प्रमुख इकाइयों जैसे यातायात प्रबंधन, डॉयल-112, जल पुलिस, पर्यटक पुलिस, तकनीकी रूप से सशक्त SOG एवं सर्विलांस टीम, ड्रोन एवं एंटी-ड्रोन प्रणाली, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम, VVIP सुरक्षा व्यवस्था आदि की कार्यशैली से प्रशिक्षु अधिकारियों को अवगत कराया गया।
• विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी वाराणसी की संवेदनशीलता को रेखांकित करते हुए बताया गया कि तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा हेतु संवेदनशील, सतर्क एवं मानवीय पुलिसिंग अत्यंत आवश्यक है।
• श्रावण माह, देवदीपावली एवं प्रयागराज में आयोजित कुम्भ मेले के दौरान पलट-प्रवाह की स्थिति में आने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को दृष्टिगत रखते हुए उनके सुगम आवागमन, स्नान, दर्शन-पूजन एवं समुचित भीड़ प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
• साइबर अपराध के बदलते स्वरूप एवं तकनीकी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए पुलिस आयुक्त महोदय ने कहा कि आधुनिक पुलिस अधिकारी को तकनीकी रूप से दक्ष होने के साथ अपराधियों से एक कदम आगे सोचने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।
• प्रशिक्षण अवधि के दौरान विभिन्न जनपदों एवं पुलिस मुख्यालयों का अनुभव भविष्य में आने वाली जटिल परिस्थितियों से निपटने की मजबूत नींव तैयार करता है।
• पुलिस सेवा को जनसेवा का सर्वोच्च माध्यम बताते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी जनता के लिए सहज, सुलभ एवं संवेदनशील होना चाहिए।
• भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने तथा गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं सशक्त पैरवी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु प्रेरित किया गया।
• ईमानदारी, नैतिकता, कर्तव्यनिष्ठा एवं सत्यनिष्ठा को एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी की वास्तविक पहचान बताते हुए स्वयं को निरंतर परिष्कृत कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया गया।
• कार्यक्रम के समापन पर पुलिस आयुक्त महोदय ने प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ सामूहिक भोजन किया तथा मोमेन्टो प्रदान कर टीम भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।
आज दिनांक 12.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल से विभिन्न राज्यों से आये हुए 48वीं ITC (Induction Training Course) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की, जिसमें पुलिस आयुक्त महोदय ने अपने सेवा अनुभव साझा करते हुए उत्कृष्ट एवं आधुनिक पुलिसिंग के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सेवा जीवन का स्वर्णिम काल होता है, जो आत्मबल, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं ज्ञान का निर्माण करता है।
इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों को कमिश्नरेट वाराणसी की प्रशासनिक संरचना, यातायात प्रबंधन, डॉयल-112, जल पुलिस, पर्यटक पुलिस, SOG एवं सर्विलांस टीम, ड्रोन एवं एंटी-ड्रोन प्रणाली तथा VVIP सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
साथ ही श्रावण माह, देवदीपावली एवं कुम्भ मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन, साइबर अपराधों से निपटने हेतु तकनीकी दक्षता, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस तथा जनसेवा के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस आयुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं ।
इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्रीमती नीतू, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म