•   Saturday, 02 May, 2026
Two accused arrested in connection with theft and snatching case by Varanasi Police Station Sarnath yellow metal bar and Rs 30150 cash recovered from their possession.

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा चोरी व छिनैती के मामले से संबंधित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से पीली धातु की टिकिया व 30150 रुपए नकद बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा चोरी व छिनैती के मामले से संबंधित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से पीली धातु की टिकिया व 30150 रुपए नकद बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी व अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध के निर्देशन व पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन के कुशल पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ कमि० वाराणसी के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, वांछित अपराधियों, चोर, ड्रग्स, स्नैचरो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 108/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना सारनाथ व मु0अ0सं0 223/2026 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस थाना सारनाथ से सम्बन्धित अभियुक्तगण 

1. गौरव राय उर्फ गोलू पंडित पुत्र अरूण राय निवासी परशुरामपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी हाल पता बुद्धा सिटी कालोनी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र लगभग 20 वर्ष 

2. शुभम भारद्वाज पुत्र राजेश कुमार निवासी घुरहूपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र लगभग 25 वर्ष को आज दिनांक 02.05.2026 को समय करीब प्रातः 02.15 बजे चोरी की योजना बनाने के दौरान फरीदपुर अण्डरपास थाना सारनाथ से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

1. दिनांक 23/03/2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर दो बाईक सवारों द्वारा वादिनी की गले से सोने की चैन छिन लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर मु०अ०सं० 108/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना सारनाथ पर पंजीकृत कर, विवेचना उ0नि0 राहुल कुमार यादव द्वारा की जा रही है।

2. दिनांक 30/04/2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर एक प्रा०पत्र अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की दुकान में घुसकर नगद रूपया चोरी करने के सम्बन्ध में दिया गया जिस आधार पर मु0अ0सं0 223/2026 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सौरव पति त्रिपाठी द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. गौरव राय उर्फ गोलू पंडित पुत्र अरूण राय निवासी परशुरामपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी हाल

पता बुद्धा सिटी कालोनी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र लगभग 20 वर्ष ।

2. शुभम भारद्वाज पुत्र राजेश कुमार निवासी घुरहूपुर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी उम्र लगभग 25 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

फरीदपुर अण्डरपास थाना सारनाथ से दिनांक-02.05.2026 को समय करीब प्रातः 02.15 बजे ।

विवरण पूछताछ-

पकड़े गये व्यक्तियों से पुछताछ करने पर बताये कि हम लोगों ने दिनांक 27/28-04-2026 की रात में मुल गंध कुटी विहार में स्थित एक दुकान की टिन शेड उखाडकर फाल सीलींग तोडकर दुकान में घुसकर लाकर तोडकर उसमें रखे धनराशि को चोरी कर लिये थे जिससे मिले पैसों को आपस में बांट लिये। आज हम लोग फिर से चोरी करने की फिराक में थे लेकिन आप लोगों ने हमे पकड़ लिया। 

पकडे गये अभियुक्तों से बरामद धातु की टिकिया के सम्बन्ध मे पूछा गया तो बता रहे हैं कि साहब मैने व छोटु राजभर उर्फ लेउड़ी लगभग 02 महीने पहले शक्ति पीठ गैस एजेंसी के पास से एक महिला की चैन छिनकर भाग गये थे उसी चैन को गलवाकर अपने पास रखा था।

बरामदगी का विवरण- पीली धातु की एक अदद टिकिया 11.00 ग्राम बरामद व 30150 रुपया नकद बरामद।

आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त गौरव राय का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 573/2024 धारा 305 (a), 317(2), 331 (4) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0 578/2024 धारा 305 (a), 317(2), 331 (4) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3.मु0अ0सं0 0035/2025 धारा 305 (a), 317(2), 331 (4) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

4. मु0अ0सं0 0055/2025 धारा 305 (a), 317(2), 331 (4) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

5. मु0अ0सं0 0070/2025 धारा 305 (a), 317(2), 331 (4) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

6. मु0अ0सं0 0072/2025 धारा 305 (a), 317(2), 331 (4) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

7.मु0अ0सं0 0075/2025 धारा 109 (1) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

8. मु0अ0सं0 594/2025 धारा 305 (a), 317(2), 331 (4) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

9. मु0अ0सं0 223/2026 धारा 305 (a), 317(2), 331 (4) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

अभियुक्त शुभम भारद्वाज का आपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0सं0 108/2026 धारा 305 (a), 317(2), 331 (4) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0 223/2026 धारा 305 (a), 317(2), 331 (4) BNS थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी

2.उ0नि0 सौरवपति त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी

3.उ0नि0 अजय कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी

4.उ0नि0 रामअजोर थाना सारनाथ कमि० वाराणसी

5. का0 रवि यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)