वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्र व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 नफर अभियुक्तगण 1. विश्वजीत चक्रवर्ती पुत्र स्व० विजय चक्रवर्ती निवासी म0न0 सा017/128 सारंग तालाब पहाड़िया थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी 2. हिमांशु राय पुत्र विनोद राय निवासी ग्राम बसुका थाना गहमर जिला गाजीपुर को आज दिनांक 24.05.2026 समय करीब 03.35 बजे थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत फरीदपुर अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ पर मु0अ0सं0 270/2026 धारा 35, 317(2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
आज दिनांक 24.05.2026 को थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर ने आकर सूचना दिया कि फरीदपुर अण्डरपास के पास दो व्यक्ति अवैध शस्त्र व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मौजूद हैं, इस सूचना पर थाना सारनाथ पुलिस द्वारा दबिश देकर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के पास से 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। उक्त के संबंध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. विश्वजीत चक्रवर्ती पुत्र स्व० विजय चक्रवर्ती निवासी- म0न0 सा017/128 सारंग तालाब पहाड़िया थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष।
2. हिमांशु राय पुत्र विनोद राय निवासी ग्राम बसुका थाना गहमर जिला गाजीपुर उम्र करीब उम्र 27 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
01 अदद देशी तमंचा 12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस, 01 अदद मोटरसाइकिल तथा 300/- रुपये नगद बरामद।
गिरफ्तार का दिनांक, समय व स्थान -
दिनांक 24.05.2026 समय करीब 03.35 बजे, फरीदपुर अण्डरपास थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से।
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त विश्वजीत का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 253/2011 धारा 41/109 भादवि थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 0082/2025 धारा 309 (6), 317(2) बी0एन0एस0 थाना सिगरा कमि० वाराणसी।
3. मु0अ0स0 0131/2026 धारा 303(2)/317 (2) बी0एन0एस0 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
4. मु0अ0सं0 270/2026 धारा 35, 317 (2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
अभियुक्त हिमांशु राय का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 082/2025 धारा 309 (6), 317 (2) बी0एन0एस० थाना सिगरा कमि० वाराणसी।
2. मु0अ0स0 0131/2026 धारा-303 (2), 317 (2) बी0एन0एस0 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. मु0अ0सं0 270/2026 धारा 35, 317 (2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 अनुज कुमार शुक्ला थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 अमरजीत कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
4. उ0नि0 मुकेश पाल थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
5. हे0का0 लल्लन यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
6. का0 रंजीत कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
7. का0 सुरेश कुमार शुक्ला थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
8. रि०का० संजय कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
9. रि0का0 रमन कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार
वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा जिला बदर/टाप 10 अपराधी (जोन स्तर)/माफिया / एच.एस. गोलू यादव गिरफ्तार