वाराणसी थाना चौक पुलिस व एस०ओ०जी टीम द्वारा लूट करने वाले 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 1 लाख 2 हजार रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
वाराणसी थाना चौक पुलिस व एस०ओ०जी टीम द्वारा लूट करने वाले 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 1 लाख 2 हजार रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल नेतृत्व में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.07.2026 को मु0अ0स0-0118/2026 धारा 309 (4), बढ़ोतरी धारा - 317(2), 61(2) BNS थाना चौक कमि० वाराणसी से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण 1. आलोक मिश्रा पुत्र शशि कुमार मिश्रा निवासी मां शायर माता मन्दिर रमदत्तपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष 2. विकास पाण्डेय पुत्र स्व० दिनेश पाण्डेय स्थायी निवासी ग्राम खादा रामपुर बनपार पोस्ट कुसमहरा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ हाल पता नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष की मुखबिर खास की निशानदेही के आधार पर उनकी तलाशी ली गयी तो दोनो के पास से लूट की घटना से हासिल सोने की लॉकेट की बिक्री से प्राप्त 01 लाख 02 हजार रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल वाहन की बरामदगी करते हुए दिनांक 17.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना विवरण:- दिनांक 06.07.2026 को आवेदिका के द्वारा थाना चौक पर लिखित सूचना दी गयी कि बाइक
पर सवार दो अज्ञात अभियुक्तो द्वारा सरोजा पैलेस के सामने रोड क्रास करते समय आवेदिका के गले का हार छीन लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक पर मु0अ0सं0-0118/2026 धारा - 304(2), BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।
सुरागरसी पतारसी के क्रम में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए व मुखबिर खास की सूचना पर 02 नफर अभियुक्तागण को गिरफ्तार कर तलाशी ली गयी तो अभियुक्तगण 1. आलोक मिश्रा व 2. विकास पाण्डेय उपरोक्त के पास से लूट की घटना से हासिल सोने की लॉकेट की बिक्री से प्राप्त एक लाख दो हजार रूपये नगद की बरामदगी एवं लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल वाहन की बरामदगी हुआ।
विवरण पूछताछ- अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ पर अपना नाम पता बताए तथा लूट करने का वीडियो फुटेज दिखाकर पूछताछ किया गया तो, बताया कि दिनांक-05.07.2026 को हमलोग मोटरसाइकिल से सरोज पैलेस के पास से एक महिला के गले से चेन लूटे थे, जिसे हमलोगों ने कुल 10,2000 रू0 में राह चलते व्यक्ति को बेच दिया था।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थानः दिनांक 17.07.2026 स्थान रामसिंह अखाड़ा बेनियाबाग थाना चौक जनपद वाराणसी ।
संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0118/
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. आलोक मिश्रा पुत्र शशि कुमार मिश्रा निवासी मां शायर माता मन्दिर रमदत्तपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष।
2. विकास पाण्डेय पुत्र स्व० दिनेश पाण्डेय स्थायी निवासी ग्राम खादा रामपुर बनपार पोस्ट कुसमहरा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ हाल पता नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 सौरभ साही थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 अभिषेक त्रिपाठी थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 संदीप कुमार सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
5. उ0नि0 पुष्कर दूबे थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
6. उ0नि0 पंकज कुमार सिंह थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
7. रि०आ० किशन शर्मा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
8. रि०आ० अंकित प्रभाकर थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
9. उ0नि0 गौरव कुमार सिंह प्रभारी एस०ओ०जी० कमिश्नरेट वाराणसी।
10.उ0नि0 आयुष पाण्डेय एस०ओ०जी० कमिश्नरेट वाराणसी।
11. का0 आलोक मौर्या एस०ओ०जी० कमिश्नरेट वाराणसी।
12. का0 अंकित मिश्रा एस०ओ०जी० कमिश्नरेट वाराणसी।
13. का0 अभिषेक वर्मा एस०ओ०जी० कमिश्ररेट वाराणसी।
14. का0 सुमित साही एस०ओ०जी० कमिश्नरेट वाराणसी।
15. का0 मनीष तिवारी एस०ओ०जी० कमिश्नरेट वाराणसी।
16. का0 बृजेश कुमार सर्विलांश सेल कमिश्नरेट वाराणसी।
17. का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांश सेल कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना चौक पुलिस व एस०ओ०जी टीम द्वारा लूट करने वाले 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 1 लाख 2 हजार रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद