वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा गुमशुदगी से संबंधित 2 युवतियों को सकुशल बरामद किया गया
वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा गुमशुदगी से संबंधित 2 युवतियों को सकुशल बरामद किया गया
आज दिनांक 29.08.2026 को थाना राजातालाब पुलिस द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से गुमशुदगी संख्या 23/2026 से संबंधित करीब 21 वर्षीय युवती एवं गुमशुदगी संख्या 20/2026 से संबंधित करीब 22 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।
गुमशुदगी संख्या 23/2026 से संबंधित युवती दिनांक 07.08.2026 को घर से बिना बताए चली गई थी, जिसकी सूचना परिजन द्वारा दिनांक 12.08.2026 को थाना राजातालाब पर दी गई थी।
इसी प्रकार गुमशुदगी संख्या 20/2026 से संबंधित युवती भी दिनांक 07.08.2026 को घर से बिना बताए चली गई थी, जिसकी सूचना परिजन द्वारा दिनांक 09.08.2026 को थाना राजातालाब पर दी गई थी।
सर्विलांस सेल के सहयोग एवं पुलिस टीम के अथक प्रयास से दोनों युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम :
1. उ0नि0 अंकुर
2. म0का0 कोमल दुबे
सर्विलांस सेल टीम :
1. का0 सन्तोष पासवान
2. का0 मनीष कुमार
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी