•   Saturday, 16 May, 2026
Two named accused were arrested by the Varanasi Rohaniya police station in the case of assault.

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले में नामजद 02 नफर नामजद अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रोहनियां पुलिस द्वारा मारपीट करने के मामले में नामजद 02 नफर नामजद अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 140/2026 धारा 110, 115(2), 352 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित नामजद अभियुक्तगण 1. दुर्गा शंकर प्रजापति दुर्गा प्रजापति पुत्र विजय शंकर प्रजापति निवासी- अमरा खैरा चक थाना रोहनियां कमि० वाराणसी 2. रमाशंकर यादव उर्फ कल्लू यादव पुत्र मोती लाल यादव निवासी अमरा खैरा चक थाना रोहनियां कमि० वाराणसी को आज दिनांक 15.05.2026 को समय करीब 12.00 बजे थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत लठिया अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना रोहनियां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 08.05.2026 को वादी मुकदमा द्वार थाना रोहनियां पर वादी व उनके चचेरे भाई के साथ अभियुक्तगण द्वारा गाली गलौज करना व मारना पीटना तथा वादी के चचेरे भाई को ईट से मारकर गम्भीर रुप से घायल कर देने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. दुर्गा शंकर प्रजापति दुर्गा प्रजापति पुत्र विजय शंकर प्रजापति निवासी अमरा खैरा चक थाना रोहनियां कमि० वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष ।

2. रमाशंकर यादव उर्फ कल्लू यादव पुत्र मोती लाल यादव निवासी अमरा खैरा चक थाना रोहनियां कमि० वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत लठिया अण्डर पास से, दिनांक 15.05.2026 को समय करीब 12.00 बजे।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 140/2026 धारा 110, 115(2), 352 बीएनएस थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 अमरनाथ यादव, का0 धनंजय सिंह थाना रोहनियां कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)