वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत 24 घण्टे के अन्दर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये कीमती सामान के साथ 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्युह" के तहत 24 घण्टे के अन्दर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये कीमती सामान के साथ 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे आपरेशन चक्रव्यूह के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-101/2026, धारा 305(a), 317(2) 317(2) B.N.S. थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित चोर 1. राजेश उर्फ बोड़े पुत्र स्व० राजाराम निवासी पड़ाव रतनपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 30 वर्ष 2. कमालुद्दीन पुत्र नाटे मुमताज निवासी मुस्लिम स्कूल जालीवाला ताजिया थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 33 वर्ष को दिनांक 12/05/2026 को समय 20:15 P.M. बजे धोबहिया पोखरी जी०डी० रोड चौकाघाट के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी की 02 अदद मुकुट सफेद धातु, 03 अदद कटोरी सफेद धातु, 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, 01 अदद नथिया पीली धातु, 01 अदद सिक्का गणेश लक्ष्मी का सफेद धातु का व 40 रुपये बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- वादी मुकदमा द्वारा दिनांक- 12/05/2026 को सूचना दी गयी कि दिनांक 08/05/2026 को नाटी इमली भरत मिलाप कालोनी निवासी उनकी 90 वर्षीय सास के घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आलमारी में रखे जेवर चांदी व सोना तथा गणेश भगवान के चाँदी का मुकुट व भोग लगाने की चाँदी की कटोरी, चाँदी का पायल, सोने की नथिया व गणेश लक्ष्मी का सिक्का चोरी कर लिया गया है, जिसके आधार पर दिनांक 12/05/2026 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0101/2026 धारा 101/2026 धारा 305(a) B.N.S. पंजीकृत किया गया था।
पूछताछ विवरण- बरामदशुदा माल व रुपयो के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो राजेश उर्फ बोड़े ने
बताया कि दिनांक 08.05.2026 को मैने भरत मिलाप कालोनी नाटी इमली में पार्क के बगल के घर में गेट की कुण्डी को खोलकर अन्दर घुस गया जहां पर घर के अन्दर एक बुढ़ीया सोयी हुई थी जिसके बगल में आलमारी थी आलमारी के बलग में गणेश जी थे, आलमारी में ताला बन्द नही था खोलने पर खुल गयी व आलमारी के ऊपर एक चाभी थी जिससे लाकर में लगाकर लाकर को खोल लिया और उसमें रखे जेवर लेकर एक सफेद झोले में रखकर चुपचाप निकल गया बाहर रास्ते में मेरा साथी कमालुद्दीन मेरा इन्तेजार कर रहा था उसमे से कुछ जेवर अपने साथी कमालुद्दीन को दे दिया। हम लोगों ने जो सामान दिनाँक 08.05.2026 की रात्रि में चोरी किया था जो हम लोगों के पास से बरामद हुआ है उसको आज लेकर बेचने के लिये आये थे और हम लोग बेचने के लिए ही घूम रहे थे कि आप लोगो द्वारा हम लोगों को पकड़ लिया गया है।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आपत्तीजनक एआई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत 24 घण्टे के अन्दर अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये कीमती सामान के साथ 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया