वाराणसी थाना कैंट थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर को 7 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार
वाराणसी थाना कैंट थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर को 7 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार
पकड़ा गया वाहन चोर रामप्रवेश यादव चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव का निवासी है। पुलिस ने छोटा कटिंग मैदान के पास से मंगलवार को मुखबीर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की।
पुलिस ने बताया कि रामप्रवेश के खिलाफ वाराणसी और चंदौली जिले के विभिन्न थानों में कुल 7 मामले दर्ज हैं। इसके खिलाफ इससे पहले कैंट, लालपुर-पांडेयपुर थानों के अलावा सैयदराजा, इलिया, चंदौली थाने में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि रामप्रवेश अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य है।
इसे गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र, एसआई अभिषेक सिंह, प्रवेश कुंतल, महिला एसआई दीक्षा पाण्डेय, कांस्टेबल नागेंद्र कुमार और प्रिंस तिवारी रहे।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना कैण्ट की संयुक्त टीम द्वारा कुल 107.140 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त अजय गिरि एसटीएफ व गिरफ्तार
उ0प्र0 विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन की प्रान्तीय बैठक हुआ सम्पन्न, जिसमें पदाधिकारियों ने संगठन के नीतियों को लेकर दिखाई नराजगी