वाराणसी जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार अपहृता सकुशल बरामद
ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत जैतपुरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-163/2026 धारा- 137(2), 87 B.N.S. थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित गुमशुदा/अपहृता नाबालिग बालिका जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष है को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20.07.2026 को अभियुक्त रॉकी शेख पुत्र बबलू शेख निवासी खालिसपुर, पंचकोशी, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 21 वर्ष के साथ जलालीपुरा क्रासिंग, अण्डर पास से सकुशल बरामद किया गया तथा अभियुक्त रॉकी शेख उपरोक्त को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- दिनांक- 17/07/2026 को सुबह 11:45 बजे मुकदमा वादी ने लिखित सूचना दिया उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष दिनांक 17/07/2026 को सुबह 04:00 बजे बिना बताये घर से कहीं चली गयी है, जिसे रॉकी नाम का लड़का शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया है, जिसके आधार पर थाना जैतपुरा पर मु0अ0सं0-0163/2026 धारा 137(2), 87 B.N.S. पंजीकृत किया गया था।
संबंधित अभियोग - मु0अ0सं0-0163/2026 धारा- 137 (2), 87 B.N.S. थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- रॉकी शेख पुत्र बबलू शेख निवासी खालिसपुर, पंचकोशी, थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 21 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 20.07.2026, स्थान- जलालीपुरा क्रासिंग, अण्डरपास ।
गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 शैलेश यादव, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
3. हे0का0 दिलशाद खाँ, फैंटम 24, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
4. रि0का0 राम सागर, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
5. रि0म0का0 नेहा, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
जोन-काशी, कमिश्नरेट वाराणसी।