Operation Cy-Vajra के तहत एलजीबीटी ऐप्स (Polo एवं Grindr) के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अभियुक्त को थाना बड़ागाँव पुलिस ने गिरफ्तार किया
Operation Cy-Vajra के तहत एलजीबीटी ऐप्स (Polo एवं Grindr) के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अभियुक्त को थाना बड़ागाँव पुलिस ने गिरफ्तार किया
बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित Operation Cy-Vajra अभियान के क्रम में तथा पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 13.07.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एलजीबीटी ऐप्स Polo एवं Grindr के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अभियुक्त आदर्श चौबे को गिरफ्तार किया गया।
साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या 33105260116651 की जांच के दौरान शिकायतकर्ता मिथिलेश रघुवंशी द्वारा बताया गया कि उन्होंने पूर्व में Grindr ऐप के माध्यम से चैट की थी, जिसके दौरान उनके साथ ₹85,000/- की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी।
इसी संबंध में एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को आदर्श बताते हुए शिकायतकर्ता को थाना बड़ागाँव क्षेत्र में मिलने के लिए बुलाया गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना बड़ागाँव पुलिस टीम प्राप्त लोकेशन सातोमहुआ अहरक के पास पहुँची, जहाँ 7-8 व्यक्ति एकत्रित मिले।
पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम आदर्श चौबे पुत्र स्वर्गीय प्रभुनारायण, निवासी ग्राम परसादपुर, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष बताया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना बड़ागाँव पर मु0अ0सं0 0266/2026, धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ का विवरण :
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों आयुष सिंह, उत्कर्ष सिंह, शनि शर्मा, अंकित सिंह, दिव्यांशु यादव, नितेश दुबे, हर्ष तिवारी एवं आयुष दीक्षित के साथ मिलकर Grindr एवं Polo जैसे एलजीबीटी ऐप्स के माध्यम से समलैंगिक प्रवृत्ति के लोगों को निशाना बनाते थे। उनसे बातचीत कर मिलने के लिए बुलाते थे तथा उनका मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर धोखे से उनके बैंक खातों से ऑनलाइन धनराशि स्थानांतरित कर लेते थे। लोकलज्जा के कारण अधिकांश पीड़ित पुलिस में शिकायत नहीं करते थे।
अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह एवं उसके साथी पिछले कई महीनों से इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
आज भी एक व्यक्ति को मिलने के लिए बुलाया गया था, तभी पुलिस मौके पर पहुँच गई और वह गिरफ्तार हो गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
1. आदर्श चौबे पुत्र स्वर्गीय प्रभुनारायण, निवासी ग्राम परसादपुर, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
. उ0नि0 सुनील कुमार यादव, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
. उ0नि0 अमन कुमार यादव, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
. रि0का0 विकास कुमार, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
. रि0का0 अजय यादव, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी
Operation Cy-Vajra के तहत एलजीबीटी ऐप्स (Polo एवं Grindr) के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अभियुक्त को थाना बड़ागाँव पुलिस ने गिरफ्तार किया
वाराणसी थाना जंसा की मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से अभद्रता करने वाले दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी