•   Sunday, 14 Jun, 2026
Under Operation Dahan the Varanasi Ramnagar police station carried out the destruction of a total of 519.5 kg of illegal d

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन दहन के तहत विभिन्न अभियोगों में जब्त कुल 519.5 कि०ग्रा० अवैध मादक पदार्थों कीमत करीब 2 करोड 60 लाख रूपये के विनष्टीकरण की कार्यवाही करायी गयी

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना रामनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन दहन के तहत विभिन्न अभियोगों में जब्त कुल 519.5 कि०ग्रा० अवैध मादक पदार्थों कीमत करीब 2 करोड 60 लाख रूपये के विनष्टीकरण की कार्यवाही करायी गयी

पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा चलाये जा रहे "आपरेशन दहन" के अन्तर्गत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी अन्तर्गत जब्त किये गए अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के आदेश के क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी व पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में दिनांक 13.06.2026 को रामनगर पुलिस द्वारा क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड भेलूपुर से समन्वय स्थापित कर विभिन्न अभियोगों में जब्त अवैध मादक पदार्थों के विनष्टीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। 
उपरोक्त विनष्टीकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही की फोटोग्राफी / वीडियो फुटेज तैयार करते हुए अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कार्यवाही का दिनांक व स्थान- दिनांक 13.06.2026, श्री गणेश प्लाइउड इन्डस्ट्री रामनगर, चन्दौली।

विनष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण- कुल 519. 494 किग्रा0 गांजा व 52 ग्राम अवैध नशीला पाउडर कुल कीमत करीब 02 करोड़ 60 लाख रुपये।

विनष्टीकरण के दौरान मौजूद अधिकारीगण का विवरण -

1. पुलिस उपायुक्त, अपराध/ अध्यक्ष जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी, कमिश्नरेट वाराणसी।

2. अपर पुलिस उपायुक्त, अपराध / सदस्य जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी, कमिश्नरेट वाराणसी।

3. सहायक पुलिस आयुक्त अपराध / सदस्य जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी, कमिश्नरेट वाराणसी।

4. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी।

5. निरीक्षक मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी डीसीआरबी, कमिश्नरेट वाराणसी।

6. हे0मो० कार्तिक मण्डल, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त काशी जोन

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)