•   Saturday, 30 May, 2026
Under the aegis of All India Sanatan Trust a grand Navah Parayan and Shri Ram Katha Gyan Yagya was organised at Maa Bageshwari Devi courtyard Jaitpura Varanasi.

ऑल इंडिया सनातन ट्रस्ट के तत्वावधान में, वाराणसी के जैतपुरा में माँ बागेश्वरी देवी प्रांगण में एक भव्य नवाह परायण और श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी में भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन, 1 जून से शुरू होगा नवाह पारायण

वाराणसी:- उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय सनातन न्यास के तत्वावधान में माँ बागेश्वरी देवी प्रांगण, जैतपुरा, वाराणसी में नवाह पारायण एवं श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 1 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है। यह यज्ञ 10 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें श्रीराम कथा के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, उत्सव और महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम शामिल है।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
1 जून 2026 (सोमवार): प्रातः 7 बजे मंगल कलश शोभायात्रा माँ बागेश्वरी देवी मैदान से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। इसी दिन से नवाह पारायण यज्ञ प्रातः 7 से 11 बजे तक और संगीतमय श्रीराम कथा सायं 7 से 10 बजे तक प्रतिदिन आयोजित होगी।
3 जून 2026 (बुधवार): श्रीराम जन्मोत्सव, सायं 7 बजे
5 जून 2026 (शुक्रवार): श्रीराम विवाह, सायं 7 बजे
7 जून 2026 (रविवार): भारत-चरित्र, सायं 7 बजे
9 जून 2026 (मंगलवार): दशानन वध एवं श्रीराम राज्याभिषेक, सायं 7 बजे
10 जून 2026 (बुधवार): महाप्रसाद वितरण (अन्नपूर्णा भोज) सायं 6 बजे से
कार्यक्रम में पाँच भूदेवों द्वारा नवाह पारायण का विशेष आयोजन किया जाएगा। समूचे कार्यक्रम में भक्ति, ज्ञान और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
अखिल भारतीय सनातन न्यास के इस आयोजन का उद्देश्य श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और वाराणसी की पावन भूमि पर सनातन परंपरा को मजबूत करना है।
संपर्क सूत्र:
डॉ. अजय जायसवाल: 9838000460
जयशंकर प्रसाद: 9336913376
राजेश सेठ: 9415687888
रवि प्रकाश जायसवाल: 9454816300
वाराणसी के सनातनी भक्तों और श्रद्धालुओं को इस अवसर पर बड़े पैमाने पर पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है। इस यज्ञ के माध्यम से शहर में सकारात्मक ऊर्जा और राम भक्ति का नया उत्साह देखने को मिलेगा।
जय श्री राम!

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)