•   Sunday, 26 Apr, 2026
Under the direction of Police Commissioner Varanasi Mohit Agarwal a grand feast was organised after the grand rehearsal of the passing out parade of women constables Varanasi. They were inspired with team spirit by having a meal together.

पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के ग्रैंड रिहर्सल के उपरांत बड़ा खाना का किया गया आयोजन, साथ भोजन कर टीम भावना से किया गया प्रेरित

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, वाराणसी में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के ग्रैंड रिहर्सल के उपरांत बड़ा खाना का किया गया आयोजन, साथ भोजन कर टीम भावना से किया गया प्रेरित ।

 

 

“प्रशिक्षण अवधि प्रत्येक आरक्षी के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होती है। महिला आरक्षियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा अत्यंत प्रशंसनीय रहा ।” – पुलिस आयुक्त

 

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन वाराणसी में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल सम्पन्न हुआ।

 

पासिंग आउट परेड के भव्य पूर्वाभ्यास के उपरांत पुलिस कमिश्नर द्वारा प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के सम्मान में विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने महिला प्रशिक्षुओं के साथ सहभोज कर उनके अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

 

पूरे कार्यक्रम के दौरान सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण बना रहा, जिसमें सभी महिला कांस्टेबलों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और इसे अपने प्रशिक्षण काल का एक महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय अनुभव बताया।

 

दिनांक 24.04.2026 को पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन वाराणसी में प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड का ग्रैंड रिहर्सल उत्साह एवं अनुशासनपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के उपरांत प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के सम्मान में बड़े खाने का विशेष आयोजन किया गया, 

 

जिसमें पुलिस आयुक्त ने महिला प्रशिक्षुओं के साथ सहभोज कर टीम भावना, समर्पण और पारस्परिक सहयोग का संदेश दिया। 

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि प्रत्येक आरक्षी के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण होती है, क्योंकि इसी समय अनुशासन, कार्यकुशलता, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा का विकास होता है। 

 

महिला आरक्षियों द्वारा अब तक प्रदर्शित अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यशैली, समर्पण एवं दायित्वबोध की उन्होंने सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

 

पूरे आयोजन के दौरान सकारात्मक, प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा, जिससे सभी प्रशिक्षुओं का मनोबल बढ़ा। महिला आरक्षियों ने भी इस अवसर को अपने प्रशिक्षण काल का एक यादगार अनुभव बताया। 

 

यह आयोजन न केवल पासिंग आउट परेड की तैयारी का हिस्सा रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास और पुलिस परिवार की एकजुटता का भी सशक्त उदाहरण बना। 

 

उक्त के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

सोशल मीडिया सेल

 पुलिस आयुक्त,

   वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)