वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने के मामले में वांछित बाल अपचारी गिरफ्तार
वाराणसी थाना रोहनिया पुलिस द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने के मामले में वांछित बाल अपचारी गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0019/2026 धारा 64(2)ड/137(2)/87 बीएनएस व 3(2)V SC/ST Act से सम्बन्धित वांछित बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष को दिनांक 21.01.2026 को समय करीब 11.10 बजे कनेरी नहर पुलिया मोहनसरांय के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 20.01.2026 को वादी मुकदमा ने अभियुक्त द्वारा खुद पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने आदी के संबंध में में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना रोहनिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष।
गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक 21.01.2026 समय करीब 11.1 बजे, कनेरी नहर पुलिया मोहनसरांय के पास थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी से।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0-19/2026 धारा-64(2)ड, 137(2), 87 बीएनएस व 3 (2)V SC/ST Act थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
2.उ0नि0 पवन कुमार चौकी प्रभारी गंगापुर थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी
3. हे0का0 अरविन्द कुमार थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म