वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार, 72,500/- रुपये बरामद
वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार, 72,500/- रुपये बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में मु0अ0स0-0184/2026 धारा 318 (4) बीएनएस व वढोत्तरी धारा 317(2), 319 (2) बीएनएस से संबंधित 03 अभियुक्तगण 1. आकाश बिंद पुत्र देवमणि बिंद निवासी ग्राम कलना गहरवार, पो० विजयपुर थाना- विंध्याचल जनपद- मिर्जापुर उम्र-24 वर्ष, 2. भगवान दास पुत्र कमलाशंकर विन्द निवासी- ग्राम विजयपुर पो० विजयपुर थाना-विंध्याचल जनपद - मिर्जापुर उम्र-28 वर्ष, 3. मोहित बिन्द पुत्र हीरामणि बिन्द निवासी ग्राम विजयपुर पो० विजयपुर थाना- विंध्याचल जनपद मिर्जापुर उम्र-19 वर्ष को दिनांक- 22/10/2026 को, स्थान- प्रयागराज रोड पर गोपालपुर विंध्याचल टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया, उपरोक्त अभियुक्तगण के पास से कुल 72,500/-रुपये बरामद हुआ।
घटना का विवरणः - प्रार्थी द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि दिनांक 16.09.2026 को एक अनजान नंबर से फोन आया और बोला कि मै आकाश बोल रहा हूँ मेरा एक साथी है जो नीव खोदते समय कुछ सोना पाया है मैने अपने मित्रों को बताया और हम तीनो लोग लालच बस वाराणसी आ गये तो मौके पर आकाश ने सोने का टुकडा दिया नमूना के तौर पर हम लेकर चले गयें। दिनांक 17/09/2026 को पैसा का व्यवस्था करके (दस लाख रुपये) जब हम लोग वापस आये तो आकाश और आकाश के साथी द्वारा हम लोगों को सोने के 12 टुकडे दिया गया और 10,00000/- लिए और चले गये हम लोग भी अपने घर आ गये जब हमे शक हुआ तो दस बारह दिन बाद सोनर के पास गये तो बताया कि यह पीतल है। वादी के प्रार्थना पत्र व घटित घटना के आधार पर विपक्षी के विरुद्ध थाना आदमपुर पर मु०अ०स०-0184/2026 धारा 318 (4) बीएनएस व वढोत्तरी धारा 317(2),319 (2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर उक्त अभियोग से संबंधित 03 अभियुक्तगण उपरोक्त को दिनांक- 22/10/2026 को प्रयागराज रोड पर गोपालपुर विंध्याचल टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया।
सम्बन्धित अभियोग का विवरणः- मु0अ0स0-0184/2026 धारा 318 (4) बीएनएस व वढोत्तरी धारा - 317 (2) ,319 (2) बीएनएस थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी
अभियुक्तगण का विवरणः -
1. आकाश बिंद पुत्र देवमणि बिंद निवासी ग्राम कलना गहरवार, पो० विजयपुर थाना- विंध्याचल जनपद- मिर्जापुर उम्र-24 वर्ष।
2. भगवान दास पुत्र कमलाशंकर विन्द निवासी ग्राम विजयपुर पो० विजयपुर थाना- विंध्याचल जनपद मिर्जापुर उम्र-28 वर्ष।
3. मोहित बिन्द पुत्र हीरामणि बिन्द निवासी ग्राम विजयपुर पो० विजयपुर थाना- विंध्याचल जनपद - मिर्जापुर उम्र-19 वर्ष।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 22/10/2026 को, स्थान- प्रयागराज रोड पर गोपालपुर विंध्याचल टोल प्लाजा
बरामदगी का विवरणः- 72500/- रूपये नगद
आपराधिक इतिहास अभियुक्त आकाश बिंद उपरोक्त-
क्र०सं० जनपद
थाना 1 मु०अ०सं० धारा सोनभद्र दुद्धी
165/24
316(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) BNS
2 सोनभद्र घोरावल
53/24
305, 317(2) BNS
आपराधिक इतिहास अभियुक्त भगवान दास
क्र०स०
जनपद
थाना मु०अ०स० धारा
1. मिर्जापुर चिल्ह
216/17
41/411/413/414 ipc
2. मिर्जापुर चिल्ह 4/18
3(1) गैंगस्टर एक्ट
3. मिर्जापुर जिगना कोतवाली शहर
301/16
41/411/413/414/419/420 ipc
4. मिर्जापुर कोतवाली शहर
357/17
379/411 IPC
5. मिर्जापुर लालगंज
266/22
420 IPC
7. 358/17
379/411 IPC
6. मिर्जापुर विंध्याचल
175/22
411/420 IPC
8. मिर्जापुर विंध्याचल 20/24
34/406/411/420/467/468/471 IPC
9. मिर्जापुर विंध्याचल
21/24
34/406/411/420/467/468/471 IPC
10. मिर्जापुर विंध्याचल
186/24
25/3 आयुध अधि०
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण: -
1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उप निरीक्षक अजय कुमार, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ० नि० अभिषेक त्रिपाठी थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. आरक्षी वीरसेन, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. मुख्य आरक्षी राजीव सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
6. आरक्षी अश्वनी सिंह सर्विलान्स सेल वाराणसी
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले 3 अभियुक्तगण गिरफ्तार, 72,500/- रुपये बरामद
वाराणसी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा गुम हुयी नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया