•   Thursday, 04 Jun, 2026
Varanasi Adampur police arrested the accused who ran away after snatching the bag and money the stolen money was recovered 100%.

वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा बैग व रुपया छीन कर भागने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, छीना हुआ रुपया शत प्रतिशत बरामद किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा बैग व रुपया छीन कर भागने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, छीना हुआ रुपया शत प्रतिशत बरामद किया गया

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक आदमपुर के नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना आदमपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 103/2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना आदमपुर से संबंधित अभियुक्त विनोद डोम पुत्र स्व० मांझी डोम निवासी हरिजन बस्ती राजघाट थाना आदमपुर उम्र 24 वर्ष को दिनांक 04.06.2026 को काशी स्टेशन के निर्माणाधीन पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से शत प्रतिशत छीना हुआ रुपया 22,200/- बरामद। 
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः वादी द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि दिनांक 03.06.2026 को दोपहर 12 बजे

करीब मैं अपने दूध का फेरी करके घर लौट रहा था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरे हाथ से पैसो का बैग जबरजस्ती छीन कर भाग गया उस बैग मे मेरा लगभग 22,000/- रू0 व दूध करोबार की एक डायरी व मेरा आधार कार्ड था वादी के प्रार्थना पत्र व घटित घटना के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर थाना आदमपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

विवरण पूछतांछ- अभियुक्त विनोद डोम उपरोक्त जुर्म स्वीकार करते हुए बार बार अपनी गलती की मांफी मांग रहा है।

सम्बन्धित अभियोग का विवरणः मु0अ0सं0- 103/2026, धारा 304(2), 317 (2) बीएनएस थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

अभियुक्तगण का विवरणः विनोद डोम पुत्र स्व० मांझी डोम निवासी हरिजन बस्ती राजघाट थाना आदमपुर औसत उम्र 24 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः स्थान काशी स्टेशन के निर्माणाधीन पार्किंग के पास थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

बरामदगी का विवरणः - बैग, आधार कार्ड व कुल 22,200/- रूपया

गिरफ्तार करने वाली टीमः -

1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 प्रशान्त कुमार पाण्डेय थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 सौरभ सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. उ0नि0 शत्रुघन सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

5. हे0का0 नरेन्द्र यादव थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 वीरसेन सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

7. रि0का0 अमरेश कुमार थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त

काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)