वाराणसी आदमपुर पुलिस द्वारा मारपीट के दौरान हत्या करने वाले वांछित अभियुक्तगण थाना गिरफ्तार
वाराणसी आदमपुर पुलिस द्वारा मारपीट के दौरान हत्या करने वाले वांछित अभियुक्तगण थाना गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-074/2026 धारा-103(1), 190, 191 (2) बीएनएस थाना आदमपुर कमि० वाराणसी से संबंधित 05 अभियुक्त/अभियुक्तागण को दिनांक- 21.04.2026 को तेलियानाला घाट व तेलियानाला पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः- आवेदक द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि दिनांक 19.04.2026 को 9.30 बजे मेरे छोटे
भाई नीरज को मोहल्ले के रहने वाले 1. रविन्द्र केवट 2. भरत गुप्ता 3. कन्हैया लाल केवट 4. कल्लू केवट 5. सुमन 6. टकालू 7. किशन पुत्र बुद्धिराम, 8. बसंत 9. रंजीता द्वारा एक राय होकर मेरे भाई नीरज को बुरी तरह से मारपीट के दौरान मेरे भाई नीरज की मृत्यु हो गई, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना आदमपुर पर मु0अ0सं0-074/2026 धारा-103(1),190,191 (2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर दिनांक- 21.04.2026 को उक्त मुकदमें से संबंधित 05 अभियुक्त/अभियुक्तागण को तेलियानाला घाट व तेलियानाला पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया।
विवरण पूछताछ - अभियुक्तगण सामूहिक पूछताछ पर अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बता रहे है कि जो सक्काघाट मोहल्ले मे मारपीट हुई थी उसमे हम सभी लोग शामिल थे मारपीट के दौरान रविन्दर ने गुस्से में आकर ईट से नीरज के सिर पर गंभीर प्रहार किया था जिससे नीरज की मृत्यु हो गई इस प्रकार अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बार-बार अपनी गलती की मांफी मांग रहे है।
सम्बन्धित अभियोग का विवरणः मु0अ0स0-074/2026 धारा-103 (1), 190, 191 (2) बीएनएस थाना आदमपुर कमि० वाराणसी
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः -
1-रविन्दर केवट पुत्र स्व० बुद्दिराम मांझी निवासी ए7/31 तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर कमि० वाराणसी उम्र 32 वर्ष ।
2- भरत गुप्ता पुत्र जगदीश प्रसाद गुप्ता निवासी ए7/31 तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर कमि० वाराणसी उम्र 31 वर्ष ।
3- कन्हैया लाल केवट पुत्र स्व० रामजी केवट निवासी ए7/31 तेलियानाला काजी तकी अली फाटक थाना आदमपुर कमि० वाराणसी उम्र 70 वर्ष ।
4- कल्लू केवट पुत्र स्व० सीता राम केवट निवासी- ए7/31 तेलियानाला मुकीमगंज थाना आदमपुर कमि० वाराणसी उम्र 30 वर्ष ।
5- सुमन पुत्री बुद्धीराम पत्नी अनिल निवासी ए7/31 तेलियानाला मुकीमगंज थाना आदमपुर कमि० वाराणसी वर्तमान पता तुलसीपुर महमूरगंज थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी उम्र 26 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक- 21.04.2026, स्थान- तेलियानाला घाट व तेलियानाला पार्क थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण :-
1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. महिला उ0नि0 नेहा नायक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उप निरीक्षक अजय कुमार थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।,
4. उप निरीक्षक भृगुपति त्रिपाठी थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. मुख्य आरक्षी मान सिह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
6. मुख्य आरक्षी मनोज कुमार थाना आदमपुर कमिश्ररेट वाराणसी।
7. हे0का0 दिनेशचन्द्र थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
8. आरक्षी अजय विक्रम सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित