वाराणसी बड़ागांव स्वयंसेवकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगा
वाराणसी बड़ागांव स्वयंसेवकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगा
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़ागांव एवं बसनी न्याय पंचायत के स्वयंसेवकों द्वारा योग दिवस का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बड़ागांव नगर के व्यवसायी समूह ने भी योग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर के कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला पर्यावरण प्रमुख आनंद प्रकाश सिंह जी बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे।श्री सिंह ने कहा कि योग हमारे जीवन को मानसिक और शारीरिक रूप से सुदृढ़ स्वस्थ बनाता है। नियमित योग एवं प्राणायाम करने से हमारे शरीर के अंदर की प्राणवायु शुद्ध रहती है जिससे हम आध्यात्म जीवन में भी खुद को परमात्मा से जोड़ सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ागांव नगर के पूर्व नगर संघ संचालक विद्याधर जी, एडवोकेट संदीप मिश्रा, हितेश मिश्रा व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत दुबे ने किया।
रिपोर्ट-विकास दत्त मिश्रा. वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म