वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 3 अदद ई रिक्शा व 4 अदद बैटरी बरामद
वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 3 अदद ई रिक्शा व 4 अदद बैटरी बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/छिनैती की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा "आपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 0439/2026 धारा 303 (2), 317(2), 317 (5) बी0एन0एस0 से संबंधित 01 नफर अभियुक्त प्रदुम गोस्वामी पुत्र मदन लाल गोस्वामी निवासी शिवपुरवा महमूरगंज थाना सिगरा कमि० वाराणसी को आज दिनांक 27.08.2026 समय करीब 03.10 बजे थाना कैण्ट क्षेत्रांतर्गत सदर बाजार बहादुर शहीद मजार के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सबंध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 26.08.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना कैण्ट पर, अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की ई रिक्शा चोरी कर लेने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना के आधार पर थाना कैण्ट पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
प्रदुम गोस्वामी पुत्र मदन लाल गोस्वामी निवासी शिवपुरवा महमूरगंज थाना सिगरा कमि० वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना कैण्ट क्षेत्रांतर्गत सदर बाजार बहादुर शहीद मजार के पास से, दिनांक 27.08.2026 समय करीब 03.10 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
03 अदद ई रिक्शा, 04 अदद बैटरी बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 0439/2026 धारा 303(2), 317(2), 317 (5) बी0एन0एस0 थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
2.मु0अ0सं0 0440/2026 धारा 317 (2), 317 (5) बी0एन0एस0 थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
3. मु0अ0सं0 0295/2021 धारा 379,411,427 भा0द0वि0 थाना सिगरा कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पाण्डेय थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 अनिल कुमार थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 राहुल कुमार सिंह थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
4. का0 नागेन्द्र कुमार थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
5. रि0का0 जितेन्द्र कुमार थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
6. रि0का0 सन्तोष कुमार पाठक थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
7. रि0का0 शुभम गौड़ थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
8. रि0का0 अखिलेश थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
9. रि0का0 अनुज कुमार थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना कैण्ट पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 3 अदद ई रिक्शा व 4 अदद बैटरी बरामद
लहरतारा चौकी प्रभारी के पास डिजिटल साक्ष्य, फिर भी कार्रवाई शून्य - जनता पूछ रही है, क्या मोटी रकम खाकर मौन है पुलिस? हनुमान मंदिर के सामने भांग की आड़ में गांजे का काला कारोबार, मंडुआडीह पुलिस मौन!