•   Wednesday, 13 May, 2026
Varanasi Chaubeypur police arrested the wanted accused in the case of raping a minor girl on the pre threatening her etc.

वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धमकी देने आदि के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धमकी देने आदि के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत दबिश देकर मु0अ0सं0 236/2026 धारा 65 (1), 352, 351 (3) बी0एन0एस0, 5 (j)ii/6, 51/6 पाक्सो एक्ट व 3 (2)V एससी/एसटी एक्ट थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजीत यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम छितौना थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 12.05.2026 को समय करीब 13.10 बजे थाना ग्राम छितौना थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 12.05.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना चौबेपुर पर, अभियुक्त अजीत यादव द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ शादी का झाँसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने, गर्भपात कराने तथा जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली देने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

अजीत यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम छितौना थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष ।

गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-

दिनांक 12.05.2026 समय करीब 13.10 बजे, ग्राम छितौना थाना चौबेपुर वाराणसी से।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 236/2026 धारा 65 (1), 352, 351(3) बी0एन0एस0, 5 (j)ii/6, 51/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 रोशन कुमार राय थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. का0 रवि कुमार गौतम थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 आशुतोष कुमार थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- अवधेश जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)