वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त राज चौहान को गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त राज चौहान को गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मूखबिर कि सूचना पर मु0अ0सं0-0709/2025 धारा-87,137 (2) बी0एन0एस थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुये नामजद वांछित अभियुक्त राज चौहान को दिनांक-24.11.2025 को समय करीब 16.00 बजे थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 12/11/2025 को वादी मुकदमा द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष को बहला फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके आधार पर थाना चौबेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राज चौहान पुत्र मुन्डे चौहान निवासी ग्राम डुमरी पो० त्रिलोकपुर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर उम्र करीब 19 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता/पीड़िता, उम्र करीब 16 वर्ष सकुशल बरामद ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
दिनांक- 24.11.2025 को समय करीब 16.00 बजे, थाना परिसर से।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0-0709/2025 धारा-87,137 (2) बी0एन0एस थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह थाना चौबेपुर वाराणसी।
2. का0 मिथिलेश यादव थाना चौबेपुर वाराणसी।
3. का0 गुलशन कुमार थाना चौबेपुर वाराणसी।
4. म0का0 अंजलि थाना चौबेपुर वाराणसी ।
रिपोर्ट- अवधेश जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित