•   Thursday, 14 May, 2026
Varanasi Chetganj Police arrested and sent to jail the accused who made objectionable AI video and u

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आपत्तीजनक एआई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आपत्तीजनक एआई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में मुखबीर खास की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना चेतगंज पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त ओमप्रकाश सिंह बेरिहा पुत्र स्व० चुनबाग निवासी ग्राम नाथुपुर पोस्ट भुल्लनपुर थाना मण्डुआडीह वाराणसी को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में चौकाघाट फ्लाई ओवर के पास से दिनांक 12.05.2025 को समय करीब 19.50 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

घटना का विवरणः- दिनांक 12.05.2026 को वादी मुकदमा द्वारा आपत्तिजनक एवं भड़काउ एआई जनरेट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले व्यक्ति ओमप्रकाश सिंह बेरिहा पुत्र स्व० चुनबाग निवासी ग्राम नाथुपुर पोस्ट भुल्लनपुर थाना मण्डुआडीह वाराणसी के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करने के संबंध में थाना चेतगंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 123/2026, धारा- 196(1), 353(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण ओमप्रकाश सिंह बेरिहा पुत्र स्व० चुनबाग निवासी ग्राम नाथुपुर पोस्ट भुल्लनपुर थाना मण्डुआडीह वाराणसी उम्र करीब 48 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-01 अदद मोबाइल

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान चौकाघाट फ्लाईओवर ब्रिज के पास से दिनांक 12.05.2026 समय करीब 19.50 बजे ।

आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0- 123/2026, धारा- 196(1), 353 (2) बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी

2. उ0नि0 उ0नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी

3. हे0का0 नरेन्द्र कुमार तिवारी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
जोन-काशी, कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)