वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा शांति भंग में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा शांति भंग में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 189/2026 धारा- 74,115(2), 351(2), 352 BNS में नामजद अभियुक्त इरशाद अंसारी पुत्र नियाज अंसारी निवासी सी 19/110 लल्लापुरा थाना सिगरा वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष को दिनांक 21.07.2026 को डीसीएम तिराहा थाना चेतगंज के सामने से शांति भंग करने के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः- वादिनी मुकदमा के साथ प्रतिवादी इरशाद अंसारी पुत्र नियाज अंसारी निवासी सी 19/110
लल्लापुरा थाना सिगरा वाराणसी द्वारा अशलील हरकत करना व विरोध करने पर वादिनी के पति व वादिनी मुकदमा के साथ मारपीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दिनांक 21.07.2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 189/2026 धारा 74,115(2),351(2),352 BNS में पंजीकृत किया गया। दिनांक 21.07.2026 को मुकदमा उपरोक्त की बात को लेकर प्रतिवादी इरशाद अंसारी उपरोक्त द्वारा वादिनी मुकदमा के परिजनों के साथ डीसीएम तिराहा चेतगंज पर वाद विवाद किया जा रहा था जिसको थाना चेतगंज की पुलिस टीम द्वारा समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु प्रतिवादी आमदा फौजदारी हो गया। अतः शांति भंग के दृष्टिगत प्रतिवादी इरशाद अंसारी पुत्र नियाज अंसारी निवासी सी 19/110 लल्लापुरा थाना सिगरा वाराणसी को डीसीएम तिराहे के पास से अंतर्गत धारा-170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- इरशाद अंसारी पुत्र नियाज अंसारी निवासी सी 19/110 लल्लापुरा थाना सिगरा वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 21.07.2026, स्थान- डीसीएम तिराहा थाना चेतगंज से।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 अंकिता कुमारी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 रितिक राज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
4. का0 दीपक कुमार चौधरी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी