वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मोबाइल स्नैचर एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मोबाइल स्नैचर एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.04.2026 को अभियुक्त सुखदेव पासी पुत्र बनारसी निवासी पंचकोशी थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः- दिनांक 01.03.2026 को वादी मुकदमा की बहन का मोबाइल फोन व पर्स दो अज्ञात
व्यक्तियों द्वारा लहुराबीर चौराहे के पास झपट्टा मारकर छीन लिया गया था जिसके संबंध में वादी मुकदमा तहरीर पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-049/2026 धारा 304 (2) BNS पंजीकृत किया गया है।
थाना चेतगंज पुलिस द्वारा बरामदगी व गिरफ्तारी के प्रयास मे लगभग 250 कैमरे चेक किये गये तथा सर्विलांस की मदद ली गयी।
जिसके क्रम में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुखदेव पासी पुत्र बनारसी निवासी पंचकोशी थाना सारनाथ जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर छिनैती का मोबाइल बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सुखदेव पासी पुत्र बनारसी निवासी पंचकोशी थाना सारनाथ जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 24.04.2026 को, स्थान- लकड़ी मंडी चौराहा पर हनुमान मंदिर के पास से।
आपराधिक इतिहास -
1. मु0अ0सं0-0283/2025 धारा-304(2), 317 (2) थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी में पंजीकृत पाया गया।
2. मु0अ0सं0 049/2026 धारा 304 (2), 317 (2) थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र०नि० विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 विकल शाण्डिल्य थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. उ0नि0 वैभव कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 अभिषेक राव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 अम्बेश थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
6. का0 प्रशांत तिवारी सर्विलांस सेल कमि० वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
हीट स्ट्रोक और तेज बुखार आए तो रहें सतर्क व जागरूक, बरतें सावधानी-सीएमओ अत्यधिक गर्मी में पानी और नमक की कमी होने से रक्त संचार में पहुँचती है बाधा