वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा स्वर्ण व्यवसायी का सोना गबन कर भागने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पीली धातु आभूषण बरामद
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा स्वर्ण व्यवसायी का सोना गबन कर भागने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पीली धातु आभूषण बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास व सर्विलांस टीम से प्राप्त इनपुट के आधार पर थाना चेतगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-184/2026 धारा- 316 (4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शरद कुमार पुत्र अनिल कसेरा निवासी सी0के0 61/15 काशीपुरा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष को हनुमान मंदिर लकड़ी मंडी के पास से दिनांक 17.07.2026 गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- दिनांक 14.07.2026 को वादी मुकदमा द्वारा बनारस स्वर्णकला केन्द्र में काम
करने वाले कर्मचारी शरद कुमार पुत्र अनिल कसेरा निवासी 61/15 काशीपुरा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी को आभूषण निर्मित करने के लिये 35 ग्राम शुद्ध सोना व आभूषण रिपेयरिंग के लिये 368.500 ग्राम सोना का गबन किये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 184/2026 धारा 316 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
जिसकी विवेचना उ0नि0 वैभव शुक्ला द्वारा सम्पादित की जा रही थी।
अभियुक्त की तलाश पतारसी सुरागरसी मुखबिर खास व इलेक्ट्रानिक सर्विलांश के माध्यम से की जा रही थी।
दिनांक 17.07.2026 को इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व मुखबिर खास से प्राप्त इनपुट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शरद कुमार पुत्र अनिल कसेरा निवासी सी0के0 61/15 काशीपुरा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी को हनुमान मंदिर लकड़ी मंडी के पास से दिनांक 17.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण पूछताछः- अभियुक्त पूछताछ में अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए अपनी गलती की माफी
मांगते हुए बता रहा है कि मैं बनारस स्वर्ण कला केन्द्र में काफी समय काम कर रहा था। मेरा काम नये आभूषण तैयार करना व पुराने आभूषणों की मरम्मत करने का था।
कम्पनी मुझे नये आभूषण बनाने व पुराने आभूषणों की मरम्मत करने हेतु सोना देती थी। मेरे द्वारा काफी समय से थोड़ा-थोड़ा सोना गबन किया जा रहा था।
कम्पनी के मालिक द्वारा बार बार हिसाब मुझसे मांगा जा रहा था मैं पकड़े जाने की डर से राजस्थान भाग गया था। अपनी मां से मिलने के लिये बनारस छिप छिपाकर वापस आया था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- शरद कुमार पुत्र अनिल कसेरा निवासी सी0के0 61/15 काशीपुरा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण - 1 जोड़ी चूड़ी, 1 कंगन, 1 रूद्राक्ष, कच्चा सोना 1 पीस जड़ाऊ कान का झाला , 1 जड़ाऊ हार कुल वजन पीली धातु 131.760 ग्राम
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 17.07.2026 को, स्थान- लकड़ीमंडी हनुमान मंदिर के पास से।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र०नि० विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 उ0नि0 वैभव शुक्ला चौकी प्रभारी चेतगंज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 संजय प्रताप थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना चौक पुलिस व एस०ओ०जी टीम द्वारा लूट करने वाले 2 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 1 लाख 2 हजार रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद