वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा बन्द मकान में चोरी की घटना का अनावरण करते हुए चोरी के सामान के साथ अभियक्त गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा बन्द मकान में चोरी की घटना का अनावरण करते हुए चोरी के सामान के साथ अभियक्त गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास व सर्विलांश टीम से प्राप्त इनपुट के आधार पर थाना चेतगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-183/2026 धारा-305,331(4),317 (2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आए अभियुक्त अंकुर चौबे उर्फ लुलिया चौबे पुत्र जयप्रकाश चौबे निवासी हाल पता काशीपुरा कॉलोनी, छित्तूपुरा थाना लंका कमि० वाराणसी स्थाई पता ग्राम सिकरिया पोस्ट तीयर थाना मनियारा जनपद आरा बिहार को लकड़मंडी तिराहे के पास चौकाघाट संपूर्णानंद बाउंड्री के किनारे से दिनांक 18.07.2026 गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी किया गया रूपया 1,17000/-रूपये बरामद कर थाना चेतगंज लाया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः- दिनांक 13.07.2026 को वादी मुकदमा के द्वारा खुद की दुकान से 55000/- रूपये बगल
की दुकान से 40000/- व कुछ आभूषण चोरी दुकान के गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने के सम्बन्ध में दिया गया जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 183/2026 धारा-331(4), 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली द्वारा सम्पादित की जा रही है।
अभियुक्त की तलाश पतारसी सुरागरसी मुखबिर खास व इलेक्ट्रानिक सर्विलांश के माध्यम से की जा रही थी। दिनांक 18.07.2026 को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में की घटना को कारित करने वाले 01 चोर अंकुर चौबे उर्फ लुलिया चौबे पुत्र जयप्रकाश चौबे निवासी हाल पता काशीपुरा कॉलोनी, छित्तूपुर थाना लंका कमि० वाराणसी स्थाई पता ग्राम सिकरिया पोस्ट तीयर थाना मनियारा जनपद आरा बिहार को लकड़मंडी तिराहे के पास चौकाघाट संपूर्णानंद बाउंड्री के किनारे से दिनांक 18.07.2026 गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का 117000/- रूपये बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण पूछताछः- अभियुक्त पूछताछ में अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए अपनी गलती की माफी मांगते हुए बता रहा है कि दिनांक 7 व 8 जुलाई 2026 को रात को जगतगंज नाटी इमली मैं अपने साथियों के साथ मिलकर एक ताले लगे मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे तथा वहां अलग-अलग जगह पर कुल 1,05,000 नगदी तथा कुछ गहना चोरी कर लिए थे। गहनों को हम लोगों ने औने पौने दाम में राह चलते लोगों को बेच दिया और नगद पैसा आपस में बाँट लिया था कुछ पैसा मैने खाने पीने और अय्यासी करने में खर्च कर दिये हैं। आपने जो पैसा मेरे पास बरामद किया है वह चोरी का ही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अंकुर चौबे उर्फ लुलिया चौबे पुत्र जयप्रकाश चौबे निवासी हाल पता काशीपुरा कॉलोनी, छित्तूपुर थाना लंका कमि० वाराणसी स्थाई पता ग्राम सिकरिया पोस्ट तीयर थाना मनियारा जनपद आरा बिहार उम्र करीब 20 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण- 1,17,000/- रूपये।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 18.07.2026, स्थान- लकड़ी मंडी तिराहा चौकाघाट सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के बाउण्ड्री वाल के किनारे से।
आपराधिक इतिहास का विवरण-
1. मु0अ0सं0 84/2021 धारा 379,411 भादवि थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी
2. मु0अ0सं0 701/2021 धारा 380,411 भादवि थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी
3. मु0अ0सं0 81/2022 धारा 41,411,413 भादवि थाना सिगरा कमि० वाराणसी
4. मु0अ0सं0 33/2023 धारा 379,411,420 भादवि थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी
5. मु0अ0सं0 64/2024 धारा 380,411 भादवि थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी
6. मु0अ0सं0 185/2024 धारा 323,504,506 भादवि थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी
7. मु0अ0सं0 189/2024 धारा 380,411,457 भादवि थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी
8. मु0अ0सं0 210/2024 धारा 380,411 भादवि थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी
9. मु0अ0सं0 131/2024 धारा 380,411,413,457 भादवि थाना सिगरा कमि० वाराणसी
10.मु0अ0सं0 159/2024 धारा 380,411,413,457 भादवि थाना सिगरा कमि० वाराणसी
11.मु0अ0सं0 101/2024 धारा 380,411 भादवि थाना चितईपुर कमि० वाराणसी
12. मु0अ0सं0 442/2025 धारा 115 (2), 351 (3), 352 बीएनएस थाना लंका कमि० वाराणसी
13. मु0अ0सं0 546/2025 धारा 317 (2) बीएनएस थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी
14. मु0अ0सं0 327/2025 धारा 303 (2), 317 (2) बीएनएस थाना रामनगर कमि० वाराणसी
15.मु0अ0सं0 183/2026 धारा 305,331 (4), 317 (2) थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 उ0नि0 संदीप सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
3. उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
4. का0 पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी