वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा महिला उत्पीडन व धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा महिला उत्पीडन व धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 119/2026, धारा- 69, 89, 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त दुर्गेश चौबे पुत्र मदन चौबे निवासी राजेन्द्र नगर कॉलोनी, नेवादा सुंदरपुर, थाना चितईपुर, वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष को पीड़िता के साथ यौन एवं आर्थिक शोषण किया गया तथा जान से मारने की धमकी करने के संबंध दिनांक- 14.05.2026 को गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- प्रार्थिनी द्वारा थाना चितईपुर पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि विपक्षी दुर्गेश चौबे पुत्र मदन चौबे निवासी राजेन्द्र नगर कॉलोनी, नेवादा सुंदरपुर, थाना चितईपुर, वाराणसी द्वारा लंबे समय तक संबंध स्थापित कर उसका यौन एवं आर्थिक शोषण किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0- 119/2026 धारा- 69, 89, 351 (3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान- दिनांक- 14.05.2026, समय करीब 12:20 बजे, स्थान- सुन्दरपुर।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- दुर्गेश चौबे पुत्र मदन चौबे निवासी राजेन्द्र नगर कॉलोनी, नेवादा सुंदरपुर, थाना चितईपुर, वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष ।
संबंधित अभियोग-मु0अ0सं0-119/2026, धारा- 69, 89, 351 (3) बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -
1. प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0उ0नि0 ममता सक्सेना थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. हे0का0 चन्द्रपाल थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0का0 शैलेश प्रजापति थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्वरेट वाराणसी।