वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 117/2026 धारा 137 (2)/87 बीएनएस से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गणेश पुत्र दशरथ निवासी टिकरी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक-16.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- दिनांक 12.05.2026 को वादी द्वारा थाना चितईपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को अभियुक्त गणेश पुत्र दशरथ निवासी टिकरी थाना चितईपुर बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0- 117/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में म०उ0नि0 ममता सक्सेना मय हमराह पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। दिनांक 16.05.2026 को जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गणेश अपने घर ग्राम टिकरी पर मौजूद है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दबिश दी गयी, जहाँ अभियुक्त को उसके घर से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त को उसके विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया तथा मा० सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्त को मेडिकल परीक्षण उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक 16.05.2026, स्थान- ग्राम टिकरी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- गणेश पुत्र दशरथ निवासी टिकरी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण मु0अ0सं0 117/2026 धारा- 137 (2)/87 बीएनएस थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1.प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0उ0नि0 ममता सक्सेना थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 मोईन थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 अंकित सोनकर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. म0का0 सुमन थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना जैतपुरा के तेजतर्रार चौकाघाट चौकी प्रभारी प्रशान्त शिवहरे ने महज 30 मिनट में गुमसुदा बच्चे को परिजनों को ढूढ कर सौपा