•   Wednesday, 13 May, 2026
Varanasi Chitaipur police arrested the accused who lured and kidnapped a minor girl the kidnapped girl was recovered safely.

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,अपहृता सकुशल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,अपहृता सकुशल बरामद

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के नेतृत्व में मुखबिर सूचना व सर्विलांस सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चितईपुर पुलिस द्वारा थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 103/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. तसलीम उर्फ राज उर्फ रेहान पुत्र इछु खान निवासी वार्ड नं0 21 उमरौरा राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष को दिनांक 05.05.2026 को जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 

उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- दिनांक 05.05.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा तसलीम उर्फ राज उर्फ रेहान पुत्र इद्दु खान

निवासी वार्ड नं0 21 उरमौरा राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष के विरुद्ध खुद की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष दिनांक 03.05.2026 को घर से भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0-103/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। 

मुकदमे से संबंधित थाना चितईपुर पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए दिनांक 05.05.2026 को सर्विलांस सेल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर थाना क्षेत्र से रवाना होकर जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में दबिश दी गई। 

मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पीडिता को बरामद किया गया।

संबंधित अभियोग - मु0अ0सं0- 103/2026, धारा- 137 (2), 87 बीएनएस थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त विवरण- तसलीम उर्फ राज उर्फ रेहान पुत्र इद्दु खान निवासी वार्ड नं0 21 उरमौरा राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 18 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1. प्र०नि० राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

2. उ0नि0 धनन्जय मिश्रा थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।

3. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. म0का0 प्रीती सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)