वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना चितईपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार थाना चितईपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-115/2026, धारा- 305 (ए), 317 (2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अजय पटेल उर्फ सुनील पुत्र लालजी पटेल नि० करमनवीर सुसुवाही थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष को दिनांक-13.05.2026 स्थान- बजे वैष्णो विहार कॉलोनी के सामने खाली मैदान से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए गैस सिलेंडर की बिक्री से प्राप्त धनराशि में से शेष 130 रुपये बरामद हुए।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- मुकदमा वादी द्वारा दिनांक- 10.05.2026 को थाना चितईपुर पर सूचना दी गयी कि दिनांक 08.05.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद मकान से प्रोजेक्टर एवं गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0-115/2026, धारा- 305 (ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
विवरण पूछताछ- अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपने साथियों जो थाना चितईपुर पुलिस द्वारा दिनांक 11.05.2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है बता रहा है कि शनि कुमार चौहान एवं प्रिन्स नारायण के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया।
अभियुक्त ने बताया कि चोरी किया गया गैस सिलेंडर राह चलते एक व्यक्ति को बेच दिया गया था तथा प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली गई थी।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान दिनांक 13.05.2026, को समय 23:00, स्थान- बजे वैष्णो विहार कॉलोनी के सामने खाली मैदान।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- अजय पटेल उर्फ सुनील पुत्र लालजी पटेल नि० करमनवीर सुसुवाही थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।
बरामदगी का विवरण चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 130/- रुपये नकद ।
संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0-115/2026, धारा- 305 (ए), 317 (2) बीएनएस थाना चितईपुर वाराणसी।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण -
1. प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 अवनीश कुमार थाना चितईपुर कमिश्ररेट वाराणसी।
4. का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 अंकित सोनकर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी।
नोट- अभियोग उपरोक्त में दिनांक 11.05.2026 को शनि कुमार चौहान एवं प्रिन्स नारायण को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है तथा चोरी का प्रोजेक्टर व कुल 220/- रुपये नकद बरामद किया जा चुका है।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी