वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को कुल 50 लीटर अवैध अपमिश्रित देशी शराब तथा शराब बनाने के विभिन्न उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को कुल 50 लीटर अवैध अपमिश्रित देशी शराब तथा शराब बनाने के विभिन्न उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा ईट का भट्ठा ग्राम धरमपुर चोलापुर से दबिश देकर 03 अभियुक्तगण 01. अमावास पुत्र श्रीनाथ निवासी ग्राम रौनाकला थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी 02. राजकुमार पुत्र श्रीनाथ निवासी- ग्राम रौनाकला थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी 03. सुशील उराव पुत्र तेले उराव निवासी ग्राम सलगी नवाढ़ी थाना कुरु जिला लोहरदग्गा झारखण्ड हालपता ईट भट्टा धरमपुर थाना चोलापुर वाराणसी को दिनांक 08.05.2026 समय करीब 16.30 बजे गिरफ्तार किया गया।
मौके से कुल 50 लीटर अवैध अपमिश्रित देशी शराब तथा शराब बनाने के विभिन्न उपकरण बरामद हुए। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 177/2026 धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम व 274 बी0एन0एस0 पंजीकृत कर, अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
01. अमावास पुत्र श्रीनाथ निवासी ग्राम रौनाकला थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष ।
02. राजकुमार पुत्र श्रीनाथ निवासी- ग्राम रौनाकला थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 30 वर्ष ।
03. सुशील उराव पुत्र तेले उराव निवासी ग्राम सलगी नवाढ़ी थाना कुरु जिला लोहरदग्गा झारखण्ड हालपता
ईंट भट्टा धरमपुर बेला थाना चोलापुर वाराणसी, उम्र करीब 46 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
कुल 50 लीटर अवैध अपमिश्रित देशी शराबब व एक अदद स्टील ड्रम, एक अदद एल्युमिनियम का भगौना, एक अदद प्लास्टिक का ड्रम, 09 अदद प्लास्टिक खाली जरिकेन (05 लीटर), 05 अदद प्लास्टिक का खाली डिब्बा (15 लीटर), 02 अदद खाली जरिकेन (15 लीटर), 01 अदद छोटी प्लास्टिक की पाइप, 300 ग्राम युरिया खाद बरामद।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-
दिनांक 08.05.2026 को समय करीब 16.30 बजे, ईट का भट्टट्ठा ग्राम धरमपुर थाना चोलापुर वाराणसी से।
सम्बन्धित अभियोग व आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 177/2026 धारा- 60 (2) आबकारी अधिनियम व 274 बी०एन०एस० थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 चन्दन कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. हे0का0 जगत पाल थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 आशीष सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. रि0का0 रमेशचन्द्र थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
6. रि0का0 संतोष कुमार थाना चोलापुर कमिश्ररेट वाराणसी।
7. रि0का0 दिनेश कुमार सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार