वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या से संबंधित मुकदमे में 2 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से आला कत्ल बरामद
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या से संबंधित मुकदमे में 2 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से आला कत्ल बरामद
पुलिस आयुक्त कमि० वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम, हत्या/लूट की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन वरुणा कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 351/2026, धारा 103 (1) बी०एन०एस० थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण 1. अजय सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी भिवदसा थाना चौबेपुर कमिश्ररेट वाराणसी, 2. विशाल सिंह पुत्र स्व० रमेश सिंह निवासी गरथौली थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 27.08.2026 को समय करीब 11.20 बजे, थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम हरियाडीह से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 21.08.2026 को थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत अज्ञात शव की सूचना प्राप्त होने पर थाना चोलापुर पुलिस द्वारा पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। पुलिस को प्राप्त वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए थाना चोलापुर पुलिस द्वारा वादिनी मुकदमा से शिनाख्त उपरान्त, अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के पति को मारपीट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त किया गया जिसके आधार पर दिनांक 26.08.2026 को मु0अ0सं0 351/2026 धारा-103 (1) BNS थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी पर पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. अजय सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी भिवदसा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष
2. विशाल सिंह पुत्र स्व0 रमेश सिंह निवासी गरथौली थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना चोलापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम हरियाडीह से, दिनांक 27.08.2026 को समय करीब 11.20 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 351/2026 धारा 103 (1) बी0एन0एस0 थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
बरामदगी का विवरण
कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद लाठी बरामद ।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 महेश जायसवाल थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. हे0का0 अनुनेश सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का0 शकील अहमद थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 विकास थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
6. का0 महेश थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
7. रि०का० गोवर्धन प्रसाद थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी ।
रिपोर्ट- आनन्द कुमार सिंह. सिटी रिपोर्ट. वाराणसी
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या से संबंधित मुकदमे में 2 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से आला कत्ल बरामद