पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल सड़क उपयोगकर्ताओं की संरक्षा को लेकर सतर्क है और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार प्रयत्नशील
वाराणसी 29 अप्रैल 2026; पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल सड़क उपयोगकर्ताओं की संरक्षा को लेकर सतर्क है और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार प्रयत्नशील है।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार के नेतृत्व में आज 29 अप्रैल 2026 बुधकार को वाराणसी मंडल के औड़िहार- गाज़ीपुर घाट रेल खण्ड पर पड़ने वाले समपार फाटकों नजदीकी विद्यालयों यथा- पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालनपूर,माता लक्ष्मी देवी इंटर काँलेज तरांव,प्राथमिक विद्यालय करण्डा एवं प्राथमिक विद्यालय सुखदेवपूर गाजीपुर में संरक्षा जागरुकता अभियान के तहत शिक्षा आदालत लगाकर 500 से अधिक बच्चों को सुरक्षा हेतु संरक्षा ज्ञान दिया गया।
शिक्षा आदालत में स्कूली बच्चों को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पर नहीं करने, केवल रेलवे फाटकों अथवा उपरिगामी पुलों से ही ट्रैक पार करने, समपार फाटकों को पार करते समय सावधानी बरतने, फाटक बन्द होने की दशा में बुम के नीचे से ट्रैक पार न करने,गेट मैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटकों पर सावधानी बरतने एवं ओपन लाइन के रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के सम्बंध में रोचक माध्यम से जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर वाराणसी मंडल के संरक्षा विभाग के संरक्षा सलाहकार विजय यादव, अविनाश मिश्रा तथा विकास भारती आदि द्वारा रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों के साथ क्रमबद्ध रूप से विभिन्न विद्यालयों में सड़क मार्ग से जाकर शिक्षा अदालत के मंचन में सहयोग किया गया ।
इसके साथ ही रेलवे लाइन के किनारे पड़ने वाले विद्यालयों के बच्चों को जागरूकता हेतु 200 संरक्षा डायरी तथा 210 संरक्षा बैग तथा 500 पम्पलेट वितरण भी किया गया।
अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल सड़क उपयोगकर्ताओं की संरक्षा को लेकर सतर्क है और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार प्रयत्नशील
वाराणसी हुकुलगंज सिकरौल क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध भवन में हुयी दुर्घटना के संबंध में कार्यवाही करते हुए स्थल को सील कर स्थानीय थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया