वाराणसी जंसा पुलिस द्वारा रास्ता भटककर जंसा चौराहे पर पहुंचे 65 वर्षीय बुजुर्ग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया
वाराणसी जंसा पुलिस द्वारा रास्ता भटककर जंसा चौराहे पर पहुंचे 65 वर्षीय बुजुर्ग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया
थाना जंसा पुलिस को जरिये पीआरवी सूचना प्राप्त हुई कि एक बुजुर्ग व्यक्ति जंसा चौराहे पर भटककर टहल रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी कस्बा जंसा उ0नि0 मयंक सिंह मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा उक्त व्यक्ति को सकुशल थाना जंसा लाया गया।
पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम भगवान दया यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव, निवासी ग्राम पिपरौल, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 65 वर्ष बताया। उनके द्वारा बताया गया कि वह जौनपुर से वाराणसी घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने आए थे।
दाह संस्कार के बाद वापस जाते समय वह रास्ता भटक गए और भटकते हुए जंसा चौराहे पर पहुंच गए। उनके पास मोबाइल फोन नहीं था तथा उन्हें अपने परिजनों का मोबाइल नम्बर भी ज्ञात नहीं था।
थाना जंसा पुलिस द्वारा सी-प्लान ऐप के माध्यम से उनके परिजनों की जानकारी प्राप्त कर संपर्क किया गया। तत्पश्चात उनके भांजे प्रियांशु यादव पुत्र राजेश यादव, निवासी ग्राम पिपरौल, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर को थाना जंसा बुलाकर भगवान दया यादव को सकुशल उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।
सकुशल परिजनों के सुपुर्द किए गए व्यक्ति का विवरण
भगवान दया यादव पुत्र शिव प्रसाद यादव, निवासी ग्राम पिपरौल, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 65 वर्ष।
पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 मयंक सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा जंसा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 भानू प्रताप शुक्ला, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा स्कूटी चोरी करने वाला 1 अभियुक्त व 1 बाल अपचारी गिरफ्तार कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद
वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 9 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹8,450/- नगद एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 30 पैकेट नाजायज गाँजा कुल वजन 31.275 कि0ग्रा0 अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपया व घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार