वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी गया मोबाइल बरामद
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी गया मोबाइल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु०अ०सं०-116/2026, धारा- 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त धीरज गुप्ता पुत्र श्याम बाबू गुप्ता निवासी पीली कोठी थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 25 वर्ष दिनांक 06.05.2026 को समयः 22.00 बजे हरिश्चन्द्र पार्क में स्थित पोखरे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण पूछताछः - गिरफ्तार शुदा अभियुक्त पूछने पर बता रहा है कि यह मेरा मोबाइल नहीं है मैंने यह मोबाइल दिनांक 04/06/2026 को मैदागिन के पास से एक व्यक्ति का चुराया था तथा आज बेचने की फिराक में था कि आप लोगो ने पकड लिया।
गिरफ्तार अपराधियों का विवरण धीरज गुप्ता पुत्र श्याम बाबू गुप्ता निवासी पीली कोठी थाना आदमपुर कमि० वाराणसी उम्र 25 वर्ष।
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः दिनांक 06.05.2026, समयः 22.00 बजे, स्थानः हरिश्चन्द्र पार्क में स्थित पोखरे के पास, थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी।
विवरण बरामदगीः- एक अदद मोबाइल VIVO V23e 5g कम्पनी
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 हिमांशु कुमार, थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी।
2. हे० का० संतोष राय, थाना कोतवाली, कमिश्ररेट वाराणसी।
3. रि०का० सूरज भारती, थाना कोतवाली, कमिश्ररेट वाराणसी
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी ।
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार