•   Friday, 15 May, 2026
Varanasi Kotwali police arrested a wanted accused with a reward of Rs 25 000 related to illegal religious conversion.

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन से संबंधित 25 हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन से संबंधित 25 हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट आदि घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना तथा साइबर सेल व सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी के सहयोग से थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0108/2026, धारा 64(1), 87, 319(2), 115(2), 352, 351 (3) बी.एन.एस व धारा 3/5 (1) उ०प्र० विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व बढोत्तरी धारा- 61 (2) बी. एन. एस से सम्बन्धित वांछित 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त आफताब अंसारी पुत्र नबी रसूल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बडागाव वाराणसी उम्र 30 वर्ष को दिनांक 04.05.2026 को समय करीब 22.30 बजे लोहता जंसा मार्ग रिंग रोड अंडर पास के पास थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रहा है।

घटना का विवरणः- दिनांक 24.04.2026 को वादिनी की तहरीर पर थाना स्थानीय मु0अ0सं0 0108/2026 धारा- 64(1)/87/319(2)/115(2)/352/351(3) बी.एन. एस व धारा 3/5 (1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया जिसमे वादिनी द्वारा बताया गया कि उस पर उसके पति द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दवाब बनाया जा रहा है तथा उसके ससुराल पक्ष द्वारा शोषण किया जा रहा है जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.04.2026 को वादिनी के ससुर नबी रसूल व सास गंगाजलि उर्फ अमीना बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा मुख्य अभियुक्त आफताब अंसारी लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए थाना कोतवाली द्वारा टीम को गठित किया गया। जिस पर दिनांक 04.05.2026 को थाना कोतवाली द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को समय करीब 22.30 बजे, लोहता जंसा मार्ग रिंग रोड अंडर पास के पास थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-0108/2026, धारा- 64(1), 87, 319(2), 115(2), 352, 351(3) बी.एन.एस व धारा 3/5 (1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व बढोत्तरी धारा- 61 (2) बी.एन.एस थाना कोतवाली कमिश्ररेट वाराणसी।

आपराधिक इतिहास-

क्र०स०

मु0अ0सं0

0361/2024

0033/2024

धारा

115(2), 351(2), 351(3), 352 बीएनएस

365, 397, 412, 506 बीएनएस

थाना

बड़ागांव

शिवपुर

जनपद

1

कमिश्नरेट वाराणसी

2

कमिश्नरेट वाराणसी

गिरफ्तार अपराधियों का विवरण- आफताब अंसारी पुत्र नबी रसूल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना बडागाव वाराणसी उम्र 30 वर्ष ।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः दिनांक 04.05.2026, समय करीब 22.30 बजे, स्थानः लोहता जंसा मार्ग रिंग रोड अंडर पास के पास थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 प्रिन्स तिवारी, चौकी प्रभारी अम्बियामंडी थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।

3. उ0नि0 विजय कुमार यादव, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।

4. का0 अखिलेश कुमार, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।

5. का0 विराट सिंह, साइबर सेल, कमि० वाराणसी।

6. का0 अश्वनी सिंह, सर्विलांस सेल, कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त काशी जोन

कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)