वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर स्कूटी चोरी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर स्कूटी चोरी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 221/2026 धारा 305 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सिद्धार्थ साहनी पुत्र रामलखन साहनी पता- ए 38/300(ग) कोनिया थाना आदमपुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को 24 घण्टे के अन्दर चौकी लाट भैरव के पास से दिनांक- 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की स्कूटी मॉडल एक्टिवा 125-डिस्क रजि0 नं0 UP65ER4060 बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः-दिनांक 12/13.09.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 221/2026, धारा- 305 बीएनएस की विवेचना में पतारसी सुरागरसी के क्रम में घटनास्थल के आस पास तलाश की जा रही थी, उसी समय मुखबिर खास द्वारा बताया गया की एक आदमी उसी तरह की स्कूटी लेकर नमोघाट की तरफ जा रहा है जिसके बारे में आप तालाश कर रहे हैं । मुखबिर खास के द्वारा बताये गये संदिग्ध व्यक्ति को हिकमत अमली से घेर घार कर पकड लिया गया व पकडे गये व्यक्ति से पूछताछ किया गया तो पहले इधर उधर की बात करने लगा फिर पुलिस बल द्वारा कडाई से पूछताछ करते हुये जामा तलाशी ली गई पकड़े गए व्यक्ति से स्कूटी के बारे में पूछते हुए स्कूटी के कागज दिखाने को कहा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नही दिया जिसके पश्चात ई चालान एप पर चेक किया गया तो विवरण चोरी की गई वाहन का ही पाया गया ।
विवरण पूछताछः- पूछताछ पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त द्वारा बताया गया कि ये स्कूटी मैने आज ही मध्यमेश्वर थानाक्षेत्र कोतवाली स्थित एक घर में घुसकर चुराई थी । मैं इसे पुलिस की नजरों से बचाकर चला रहा था और इसे बेचने के लिए कोई ग्राहक खोज रहा था परन्तु आज ही अपने पकड़ लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- सिद्धार्थ साहनी पुत्र रामलखन साहनी पता- ए 38/300(ग) कोनिया थाना आदमपुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-*एक अदद स्कूटी मॉडल एक्टिवा 125-डिस्क रजि0 नं0- UP65ER4060
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः- दिनांक- 13.09.2026 समय 01.00 बजे स्थानः- चौकी लाट भैरव के पास, वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 नितेश कुमार, चौकी प्रभारी अम्बियामण्डी थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
2. उ0नि0 राहुल गुप्ता, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
3. का0 अरुण भारती, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
4. का0 महेन्द्र यादव, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी।
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुकान में घुसकर चोरी करने की घटना से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान व नगद बरामद