•   Monday, 22 Jun, 2026
Varanasi Lanka police arrested three criminals who fired at a motorcyclist from a Creta car with ill

वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा करमनवीर सुसुवाही चौराहे के पास क्रेटा गाड़ी से मोटर साइकिल सवार पर अवैध असलहे से फायर करने वाले 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा करमनवीर सुसुवाही चौराहे के पास क्रेटा गाड़ी से मोटर साइकिल सवार पर अवैध असलहे से फायर करने वाले 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0228/2026, धारा- 109 (1) बीएनएस से संबंधित 03 नफर अभियुक्तगण 1. नितेश पाण्डेय उर्फ बग्गा पुत्र शिवपूजन पाण्डेय निवासी दयावती मोदी एकेडमी के पास, टेंगरा मोड़, भीटी थाना रामनगर वाराणसी उम्र 22 वर्ष, 2. मोहम्मद इसराइल उर्फ साहेबा पुत्र इसरार अहमद निवासी मलावा, खुर्द थाना झूसी जिला प्रयागराज उम्र 30 वर्ष, 3. सैफी अख्तर उर्फ जुनैद पुत्र एजाज अख्तर निवासी ग्राम उमरी मस्जिद के पास थाना पुरामुफ़्ती जिला कौशांबी उत्तर प्रदेश उम्र करीब 25 वर्ष को लौटूबीर पुलिया के पास सर्विस लेन रोड के पास से दिनांक 22.06.2026 समय 04.10 AM पर गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रहा है।

घटना का विवरणः - दिनांक 17.05.2026 वादी मुकदमा उपस्थित थाना हाजा आकर एक किता प्रार्थना पत्र हिन्दी लिखित हस्ताक्षरित खुद का बाबत खुद के भतीजे पर दिनांक 16.05.2026 को क्रेटा गाडी सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा असलहे से जान से मारने की नियत से फायर करना जिससे भतीजे उपरोक्त के हाथ की कलाई को गोली छूते हुए निकल जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-0228/2026, धारा- 109 (1) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

विवरण पूछताछः- अभियुक्त मोहम्मद इसराइल ऊर्फ साहेबा पुत्र इसरार अहमद निवासी मलावा, खुर्द थाना

झूसी जिला प्रयागराज उम्र 30 वर्ष से पूछताछ करने पर बता रहा है कि मैं अपनी क्रेटा गाड़ी से दिनांक 16.05.2026 को अपने दोस्त सैफी अख्तर उर्फ जुनैद के साथ अपने दोस्त नितेश कुमार पाण्डेय से मिलने के लिए प्रयागराज से वाराणसी आया था, हम तीनों ने शाम के टाइम में गाड़ी में ही शराब पीकर के पार्टी की थी एवं पार्टी करने के बाद नुवाव चौराहा से हम लोग रात के 10:00 बजे के आसपास हैदराबाद गेट BHU की तरफ अपनी क्रेटा गाड़ी से जा रहे थे उस समय गाड़ी को नितेश कुमार पाण्डेय चला रहा था, उसने ड्रिंक ओवर कर रखी थी जिस कारण वह गाड़ी को बीच-बीच में तेजी से चला रहा था सामने रास्ते में आ रहे दो मोटरसाइकिल वालों से हम लोगों का झगड़ा हो गया था, उनमें से एक व्यक्ति द्वारा शराब पी रखी थी, नितेश पाण्डेय एवं उस व्यक्ति के मध्य आपस में बहुत ज्यादा बहस हो गई थी दोनों व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल से वहां से निकल गए थे, हम लोग भी अपनी गाड़ी को बैक करके उनके पीछेपीछे चलने लगे थे, थोड़ी दूरी पर चलने पर जब वह हमारे बिल्कुल किनारे आ गए तो नितेश पाण्डेय उर्फ बग्गा को हम दोनों द्वारा बोला गया था कि भाई गोली चला कर दोनों को मार दो तब नितेश पाण्डेय द्वारा गुस्से में आकर के एक राउंड फायर उन व्यक्तियों पर कर दिया था उसके बाद गाड़ी को तेजी से भगाते हुए हम लोग मौके से भाग गए थे एवं आगे कट से राष्ट्रीय राजमार्ग जो बिहार राज्य की तरफ जा रहा है डाफी टोल प्लाजा की तरफ चले गए थे। 
पुनः हम दोनों नितेश पाण्डेय ऊर्फ बग्गा से मिलने के लिए प्रयागराज से वाराणसी आए हुए थे कि आप लोगों ने रोक लिया। क्रेटा गाड़ी के बारे में पूछा गया तो बता रहे हैं कि उसका एक्सीडेंट हो गया था, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई थी एवं वर्तमान में हुंडई एजेंसी लूकरगंज में रिपेयर होने के लिए जमा है। 
घटना में प्रयुक्त पिस्टल के बारे में पूछा गया तो बता रहा हैं कि रामनगर थाना में पिछले में के महीने में 21 तारीख की सुबह नितेश पाण्डेय उसी पिस्टल के साथ पकड़ा गया था जिस कारण वह थाने में जमा हो गई थी एवं नितेश पाण्डेय जेल चला गया था अभी कुछ दिन पहले ही यह जेल से छूटकर बाहर आया है, इसलिए इससे मिलने के लिए हम लोग बनारस आए हुए थे।

पंजीकृत अभियोग का विवरण व अपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-0228/2026, धारा 109 (1) बी०एन०एस० व बढ्‌ढोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लंका कमिश्चनरेट वाराणसी।

2. मु0अ0सं0-0127/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामनगर जनपद वाराणसी। (नितेश पाण्डेय उर्फ बग्गा के विरुद्ध)

गिरफ्तार आरोपी का विवरण-

1. नितेश पाण्डेय उर्फ बग्गा पुत्र शिवपूजन पाण्डेय निवासी दयावती मोदी एकेडमी के पास, टेंगरा मोड़, भीटी थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 22 वर्ष ।

2. मोहम्मद इसराइल उर्फ साहेबा पुत्र इसरार अहमद निवासी मलावा, खुर्द थाना झूसी जिला प्रयागराज उम्र 30 वर्ष ।

3. सैफी अख्तर उर्फ जुनैद पुत्र एजाज अख्तर निवासी ग्राम उमरी मस्जिद के पास थाना पुरामुफ़्ती जिला कौशांबी उत्तर प्रदेश उम्र करीब 25 वर्ष।

बरमादगी का विवरणः

R 15 बिना नम्बर प्लेट

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः दिनांक- 22.06.2026, समय- 04.10 बजे, स्थानः लौटूबीर पुलिया के पास सर्विस लेन रोड के पास से थाना लंका कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका कमि०-वाराणसी।

2. उ0नि0 उ0नि0 हरनारायण थाना लंका कमि० वाराणसी।

3. का0 अमित शुक्ला थाना लंका कमि० वाराणसी।

4. का0 पवन कुमार थाना लंका कमि० वाराणसी।

5. का0 कृण्षकान्त पाण्डेय थाना लंका कमि० वाराणसी।

6. का0 धर्मजीत थाना लंका कमि० वाराणसी।

7. का0 आदर्श कुमार थाना लंका कमि० वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)