वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त पवन कुमार चौहान गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त पवन कुमार चौहान गिरफ्तार, अपहृता/पीड़िता सकुशल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-086/2026 धारा 87,137(2) बी0एन0एस0 थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी से संबंधित पीड़िता/अपहृता की सकुशल बरामदगी करते हुए, वांछित अभियुक्त पवन कुमार चौहान पुत्र बहादुर चौहान निवासी ग्राम बिन्द थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को आज दिनांक- 18.04.2026 को समय करीब 02.45 बजे ककरमत्ता ओवर ब्रीज के नीचे से गिरफ्तार किया गया।
उक्त के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 12.03.2026 को वादिनी/प्रार्थिनी ने प्रतिवादी पवन कुमार चौहान द्वारा वादिनी की पुत्री उम्र 16 वर्ष को बहला-फुसला कर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रा०पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना मण्डुवाडीह में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 देवेन्द्र दूबे द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
पवन कुमार चौहान पुत्र बहादुर चौहान निवासी ग्राम बिन्द थाना जलालपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-
ककरमत्ता ओवर ब्रीज के नीचे से, दिनांक 18.04.2026 को समय करीब 02.45 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता/पीड़िता, उम्र 16 वर्ष बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-086/2026 धारा 87,137 (2) बी0एन0एस० थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली प्लिस टीम का विवरण-
उ0नि0 राहुल सिंह, का0 मंजीत कुमार, का0 ओमप्रकाश यादव व म०का० शशि पाण्डेय थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय गोमती जोन बाबतपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण कर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित; स्वतंत्रता दिवस पर काशी को पुलिस की नई सौगात, 100 म