•   Friday, 17 Apr, 2026
Varanasi Mirzamurad police arrested accused Kuntal Bind with 624 grams of illegal marijuana.

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा 624 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त कुंतल बिंद को किया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा 624 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त कुंतल बिंद को किया गिरफ्तार

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बेनीपुर चौराहा के पास एक दुकान के समीप अवैध गांजा बेच रहे अभियुक्त कुंतली बिंद पुत्र लल्लू बिंद, निवासी ग्राम कादीपुर अमरा खैरा चक, पोस्ट कंदवा, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 48 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से लाल रंग के झोले में प्लास्टिक पन्नी में कुल 07 पुड़िया तथा कागज की 135 पुड़िया सहित कुल 624 ग्राम अवैध गांजा एवं बिक्री के ₹2130/- बरामद किए गए।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पर मु0अ0सं0 108/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अवैध गांजा की बिक्री कर अपने जीविकोपार्जन हेतु इसका कारोबार करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

कुंतली बिंद पुत्र लल्लू बिंद, निवासी ग्राम कादीपुर अमरा खैरा चक, पोस्ट कंदवा, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 48 वर्ष

*बरामदगी का विवरणः*
कुल 624 ग्राम अवैध गांजा तथा विक्री के ₹2130/- नकद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

1. उ0नि0 गणेश प्रसाद पटेल, चौकी प्रभारी खजूरी, थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह, थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. हे0 का0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. का0 रामाश्रय सरोज, थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)