वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मारपीट के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मारपीट के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
आज दिनांक 06.10.2025 को थाना मिर्जामुराद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेहदीगंज रिंग रोड स्थित लोहे के यात्री स्टैण्ड के पास से मारपीट के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 213/2025, धारा 191(2)/191(3)/125/115(2)/333/74/76/64(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रंगीले कुमार पटेल, पुत्र काशीनाथ पटेल, निवासी मेहंदीगंज (मड़ई), थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 25 वर्ष, तथा रसीले कुमार पटेल, पुत्र काशीनाथ पटेल, निवासी मेहंदीगंज (मड़ई), थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 14.08.2025 को थाना मिर्जामुराद पर वादीनी द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि अभियुक्तगण द्वारा पुरानी रंजिश के चलते वादीनी की भतीजी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट व छेड़छाड़ की गई थी। वादीनी की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित