•   Wednesday, 13 May, 2026
Varanasi Police Station Baragaon arrested the accused who tried to rob the SBI Customer Service Cent

वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा SBI ग्राहक सेवा केन्द्र में पिस्टल दिखाकर लूट का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज़ पिस्टल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा SBI ग्राहक सेवा केन्द्र में पिस्टल दिखाकर लूट का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज़ पिस्टल बरामद

दिनांक 09.05.2026 को काजीसराय स्थित SBI ग्राहक सेवा केन्द्र पर बैठे वादी के पास अभियुक्त गौतम पटेल आया तथा पिस्टल निकालकर वादी पर तानते हुए रुपये की मांग करने लगा। वादी द्वारा शोर मचाने पर अभियुक्त मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे आसपास मौजूद लोगों की सहायता से पकड़ लिया गया।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना बड़ागांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उ0नि0 विवेकानन्द द्विवेदी (चौकी प्रभारी हरहुआ) एवं उनकी टीम द्वारा अभियुक्त गौतम पटेल पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम भरतपुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 28 वर्ष को अवैध पिस्टल सहित पुलिस हिरासत में लिया गया।

आज दिनांक 10.05.2026 को थाना बड़ागांव पर मु0अ0सं0 168/2026 धारा 308(4) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय भेजा गया।

पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह काफी कर्ज में डूबा हुआ है। 
आर्थिक तंगी के कारण उसने पिस्टल दिखाकर लोगों को धमकाते हुए रुपये मांगने का प्रयास किया, किन्तु मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
गौतम पटेल पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम भरतपुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी
उम्र करीब 28 वर्ष

बरामदगी का विवरणः-
एक अदद नाजायज़ पिस्टल।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)