वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा अपहरण संबंधी अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा अपहरण संबंधी अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना बड़ागांव पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कविरामपुर मोड़ के पास से मु0अ0सं0 170/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त किशन विश्वकर्मा उर्फ प्रिन्स पुत्र लालजी विश्वकर्मा निवासी ग्राम बरेमा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 25.05.2026 को अपहृता मुंबई के बसई रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली थी।
जीआरपी द्वारा उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत कर थाना बड़ागांव पुलिस को सूचना दी गई।
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना बड़ागांव पर लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाया गया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-
किशन विश्वकर्मा उर्फ प्रिन्स पुत्र लालजी विश्वकर्मा निवासी ग्राम बरेमा, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
1. उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0का0 पूजा कुमारी, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा मेला-2026 के सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत मेला प्रबंधन समिति के साथ गोष्ठी कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
रथयात्रा मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण