वाराणसी थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा अपहरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
आज दिनांक 03.06.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिसवाँ मछली मंडी के पास से मु0अ0सं0 205/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त नितेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.06.2026 को वादिनी/पीड़िता द्वारा थाना बड़ागाँव पर लिखित तहरीर दी गई थी कि उसकी आयु 17 वर्ष है। अभियुक्त ने दिनांक 18.05.2026 को उसे गाँव के पोखरे पर बुलाकर विवाह का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था तथा दिनांक 28.05.2026 को उसे उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया था।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागाँव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नितेश गुप्ता पुत्र हीरालाल गुप्ता, निवासी ग्राम गोधना, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अमन यादव, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाने व दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने वाले 7 जुआरी गिरफ्तार, मौके से 49 अदद ताश के पत्ते, 79500/- रु0 माल फड़ व जामा तलाशी से 20850/- रु0 नगद बरामद