•   Monday, 20 Jul, 2026
Varanasi Police Station Baragaon successfully uncovered the incident of theft of motor and Tullu pum

वाराणसी थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा खेत में बने कमरे से मोटर एवं टुल्लू पम्प चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा खेत में बने कमरे से मोटर एवं टुल्लू पम्प चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के क्रम में दिनांक 18.07.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर दल्लीपुर नहर के पास से विद्युत मोटर एवं टुल्लू पम्प चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-277/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त शिवम पुत्र सुरेन्द्र कुमार पटेल, निवासी ग्राम सभईपुर, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 05 एचपी विद्युत मोटर, 0.5 एचपी (उषा कंपनी) का टुल्लू पम्प तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। मोटरसाइकिल का धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया।

उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना बड़ागाँव पर सूचना दी गई थी कि उनके खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर 05 एचपी का विद्युत मोटर एवं एक टुल्लू पम्प चोरी कर लिया गया है।

सूचना के आधार पर थाना बड़ागाँव पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने बेदी गांव स्थित खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर मोटर एवं टुल्लू पम्प चोरी किया था। उसका उद्देश्य मोटर में लगी तांबे (कॉपर) की वाइंडिंग निकालकर उसे बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करना था। चोरी के बाद उसने सामान को दल्लीपुर नहर के पास छिपा दिया था तथा घटना के दिन मोटरसाइकिल से उसे शहर में बेचने जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. शिवम पुत्र सुरेन्द्र कुमार पटेल, निवासी ग्राम सभईपुर, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।

बरामदगी का विवरण
1. 01 अदद 05 एचपी विद्युत मोटर।
2. 01 अदद 0.5 एचपी (उषा कंपनी) का टुल्लू पम्प।
3. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानशुदा)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 सुनील कुमार यादव, थाना बड़ागाँव, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना बड़ागाँव, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
3. रि0का0 विकास कुमार, थाना बड़ागाँव, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0का0 अजय यादव, थाना बड़ागाँव, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- विकाश दत्त मिश्रा.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)