वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा 06 वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुराचार के प्रयास से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा 06 वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुराचार के प्रयास से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व मे थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0226/2026 धारा 140 (1), 109 (1) बीएनएस व 5m/6 पाक्सो एक्ट थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित नामजद अभियुक्त ताज मोहम्मद उर्फ पतालू पुत्र रसीद निवासी कौवापुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 05.05.26 समय 01.15 बजे, मुठभेड़ के दौरान शंकरपुर अण्डरपास से घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 04.05.2026 को वादी मुकदमा से प्राप्त प्रार्थना पत्र, प्रतिवादी द्वारा आवेदक की लड़की (उम्र 06) वर्ष को गलत नीयत के साथ अपहरण करना तथा जान से मारने की नीयत से सूखे कुँए में फेंक देने के सम्बन्ध में, थाना चौबेपुर पर मु0अ0सं0-0226/2026 धारा-140 (1), 109 (1) बीएनएस व 5m/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था।
अभियोग उपरोक्त मे अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम मे मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन पर घेरा डाला गया तो गिरफ्तारी से बचने की कोशिश मे अभियुक्त ने पुलिस टीम पर नाजायज असलहे से फायर कर दिया, पुलिस के द्वारा की गई जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त के घायल होने के उपरान्त अभियुक्त को हिरासत में लेकर उचित उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया, उपरान्त चिकित्सा अभियुक्त को माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
ताज मोहम्मद उर्फ पतालू पुत्र रसीद निवासी कौवापुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
दिनांक 05.05.26 समय 01.15 बजे, शंकरपुर अण्डरपास वाराणसी से।
अभियुक्त से बरामदगी-
एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0226/2026 धारा-140 (1), 109 (1) बी0एन0एस0 व 5m/6 पाक्सो एक्ट थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
2. मु0अ0सं0-0227/2026 धारा-109 (1) बी0एन0एस0 व 3/25 आयुध अधिनियम थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
2. व0उ0नि0 रामबहादुर साहनी, थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 पवन राय थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
4. उ0नि0 रौशन कुमार थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
5. हे0का0 सत्यप्रकाश तिवारी थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
6. हे0का0 अखिलेश थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
7. हे0का0 राघवेन्द्र सिंह थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार