वाराणसी थाना चितईपर पलिस द्वारा चेन स्नैचिंग की घटना को कारित करने वाले, 4 अभियक्तगण गिरफ्तार, चेन बरामद
वाराणसी थाना चितईपर पलिस द्वारा चेन स्नैचिंग की घटना को कारित करने वाले, 4 अभियक्तगण गिरफ्तार, चेन बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुन्दरपुर उ०नि० आदित्य कुमार मिश्रा की पुलिस टीम एवं क्राइम टीम द्वारा भिखारीपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-241/2026 धारा 304(2), 3 (5) एवं 317 (2) बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी से संबंधित 104 अभियुक्तगणो 1. प्रिन्स राजभर पुत्र अनिल राजभर, निवासी ककरमत्ता न्यू कालोनी, थाना मण्डुआडीह, वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष 2. किशन लाल गुप्ता पुत्र स्व० काली प्रसाद गुप्ता, निवासी ककरमत्ता न्यू कालोनी, थाना मण्डुआडीह, वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष। 3. कृष्णा पुत्र गणेश सेठ, निवासी ककरमत्ता न्यू कालोनी, थाना मण्डुआडीह, वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष। 4. चन्दन पुत्र स्व० रामजी राजभर, निवासी विलारीडीह महेवा, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली, हाल पता राजेन्द्र विहार कालोनी लेन नं0 03, थाना चितईपुर, वाराणसी, उम्र करीब 26 वर्ष को दिनांक 03.10.2026 को डीएलडब्ल्यू की ओर जाने वाली रेलवे लाइन से गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण- दिनांक 02.10.2026 को थाना चितईपुर क्षेत्रान्तर्गत राजेन्द्र विहार कालोनी में महिला के
साथ चेन स्नैचिंग की घटना घटित हुई थी। वादिनी के अनुसार वह प्रातः घर से बाहर निकली थीं, तभी पीछे से दो व्यक्तियों द्वारा उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया तथा उनके गले से पीली धातु की चेन छीनकर मोटरसाइकिल सवार अपने अन्य साथी के साथ फरार हो गये। घटना के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0-241/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा पतारसी-सुरागरसी की गयी। दिनांक 03.10.2026 को उ0नि० आदित्य कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी सुन्दरपुर, मय हमराह पुलिस टीम एवं क्राइम टीम द्वारा मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि चैन स्नैचिंग की घटना में शामिल व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ बनारस रेलवे स्टेशन से डीएलडब्ल्यू की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं दबिश देकर 04 अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी का विवरण:-
1. 01 पीली धातु की चेन, वजन करीब 16.5 ग्राम।
2. घटना में प्रयुक्त 01 पल्सर मोटरसाइकिल, नीला-काला रंग।
संबंधित अभियोग का विवरण मु0अ0सं0- 241/2026 धारा 304 (2), 3 (5) एवं 317 (2) बीएनएस थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण -
1. प्रिन्स राजभर पुत्र अनिल राजभर, निवासी ककरमत्ता न्यू कालोनी, थाना मण्डुआडीह, वाराणसी, उम्र करीब 19 वर्ष।
2. किशन लाल गुप्ता पुत्र स्व० काली प्रसाद गुप्ता, निवासी ककरमत्ता न्यू कालोनी, थाना मण्डुआडीह, वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष।
3. कृष्णा पुत्र गणेश सेठ, निवासी ककरमत्ता न्यू कालोनी, थाना मण्डुआडीह, वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।
4. चन्दन पुत्र स्व० रामजी राजभर, निवासी विलारीडीह महेवा, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली, हाल पता राजेन्द्र विहार कालोनी लेन नं0 03, थाना चितईपुर, वाराणसी, उम्र करीब 26 वर्ष।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली प्लिस टीम का विवरण -
1. प्र०नि० राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 आदित्य कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी सुन्दरपुर थाना चितईपुर कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 अवनीश कुमार थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 रवि चौहान थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
6. उ0नि0 विवेक सिंह थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
7. हे0का0 चन्द्रपाल थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
8. रि0का0 सौरभ शुक्ला थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
9. रि0का0 सूरज मिश्रा थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
10. का0 बृजेश राय थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा अवैध जुआ खेल रहे 6 नफर जुआरी गिरफ्तार, मौके व कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, 5940/- रुपये माल फड़ व 1260/-रुपये जामातलाशी का बरामद