वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राहुल कुमार गिरफ्तार
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राहुल कुमार गिरफ्तार
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंजीकृत मु0अ0सं0 15/2026, धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 5(2)/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र स्व0 संत लाल, निवासी चकपतेर धुस्सापुर, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियोग के संबंध में थाना जंसा पर वादी द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी पुत्री, उम्र लगभग 15 वर्ष, जो मानसिक रूप से कमजोर है, के साथ उसके भतीजे राहुल कुमार द्वारा गलत कृत्य किए जाने का आरोप है।
वादी के अनुसार अभियुक्त का उनके घर आना-जाना था तथा एक दिन उसने नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती की, जिसे वादी की पत्नी द्वारा देखे जाने पर अभियुक्त को मौके से भगाया गया।
इसके उपरांत अभियुक्त द्वारा पुनः जबरन घर आने का प्रयास किया जाता रहा।
कुछ समय बाद बालिका की तबीयत खराब होने पर चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। इस संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
प्राप्त तहरीर पर थाना जंसा पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा चोरी, मारपीट आदि के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, 80 एवं 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित