•   Saturday, 13 Jun, 2026
Varanasi Police Station Lalpur Pandeypur Police Team arrested the wanted accused in the case of frau abusing using casteist words and threatening to kill etc.

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने व जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली देने तथा जान से मारने की धमकी देने आदि के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने व जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली देने तथा जान से मारने की धमकी देने आदि के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व मे थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 336/2025 धारा 61 (2)क, 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 351(2), बीएनएस व 3 (1) द, 3 (1) ध, 3 (2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित नामजद अभियुक्त प्रिंस उपाध्याय पुत्र संतोष उपाध्याय निवासी-परमानन्दपुर थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 12.06.2026 को समय करीब 23.30 बजे थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 24.12.2025 को थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर वादी मुकदमा का प्रार्थना पत्र बावत प्रतिवादीगण द्वारा वादी फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसा ले लेना व पैसे मांगने पर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करना तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्राप्त हुआ। 
जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। 
जिसकी विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

प्रिंस उपाध्याय पुत्र संतोष उपाध्याय निवासी- परमानन्दपुर थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 34 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

दिनांक 12.06.2026 को समय 23.30 बजे. रिंग रोड से।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0स0 336/2025 धारा 61 (2)क, 318(4), 319(2),3 36(3), 338, 340(2), 351(2), बीएनएस व 3(1) द, 3(1)ध, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 मनीष सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. हे0का0 चन्द्रशेन सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. हे0का0 सुनीलचन्द्र यादव थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)